पटना साहिब और राजेंद्र नगर स्टेशन के वेंडरों को खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>दानापुर मंडल यात्रियों को सुरक्षित&comma; पौष्टिक एवं उच्च गुणवत्तायुक्त खान-पान सेवा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है&period; ट्रेन परिचालन के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना मंडल की प्राथमिकताओं में शामिल है&period; इसी उद्देश्य के तहत पटना साहिब एवं राजेंद्र नगर टर्मिनल स्टेशन पर कार्यरत वेंडरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में दानापुर मंडल और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया &lpar;एफएसएसएआई&rpar; के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया&period; कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ&comma; सुरक्षित और पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के संबंध में वेंडरों को जागरूक करना था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रशिक्षण के दौरान वेंडरों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने&comma; स्वच्छता मानकों का पालन करने&comma; खाद्य सुरक्षा नियमों का अनुपालन करने तथा यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान करने से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई&period; उन्हें खाद्य पदार्थों के भंडारण&comma; वितरण और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एफएसएसएआई के &OpenCurlyQuote;ईट राइट’ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया&period; प्रशिक्षण में भाग लेने वाले 18 वेंडरों को प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में सहायक वाणिज्य प्रबंधक&sol;टिकट जांच एवं खान-पान प्रदीप कुमार&comma; वाणिज्य विभाग के राकेश कुमार तथा एफएसएसएआई की ओर से मुकेश कश्यप उपस्थित रहे&period; सभी ने खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष बल दिया। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि भारतीय रेल यात्रियों को सदैव उच्च गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है&period; उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से खान-पान सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और यात्रियों को सुरक्षित एवं बेहतर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सकेगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मंत्री नंदकिशोर राम की दलित राजनीति कार्ड की नैरेटिव का पोल खुल गया; जबकि पहले से ही 21 हार्डिंग रोड में उन्हें आवास आवंटित कर दिया गया था : एजाज अहमद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने वाल्मीकिनगर में कार्यकर्ताओं संग सुना ‘मन की बात’ का 134वां संस्करण

गोली मारकर युवक की हत्या, भूमि विवाद का आरोप