80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, पेंटिंग-पोस्टर प्रदर्शनी ने बढ़ाया देशभक्ति का रंग

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को स्थानीय दुन्दी बाजार परिसर में निर्मल गंगा सर्व उत्थान ट्रस्ट की ओर से झंडोत्तोलन एवं स्वतंत्रता दिवस से संबंधित पेंटिंग-पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद शिव मेहता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद विशेष अतिथि फिल्म अभिनेता संजय शर्मा सहित उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान मोनित राज ने देशभक्ति गीत &OpenCurlyQuote;ऐ मेरे प्यारे वतन’ प्रस्तुत कर माहौल को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। वहीं&comma; स्वतंत्रता दिवस की थीम पर लगाई गई पेंटिंग एवं पोस्टर प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर शिव मेहता&comma; रिंकू चौधरी&comma; मोनित राज&comma; अभिनेता मोहन शर्मा&comma; रौशन मेहता सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे और प्रदर्शनी की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति&comma; स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करना है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

शिक्षक दिवस पर विधायक को छात्र ने भेंट किया गुलाब

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकसित भारत संभव नहीं

बिहार में बनेगा शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग और Google के बीच हुआ MoU