मेदांता अस्पताल पहुंचकर नीतीश कुमार ने मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के स्वास्थ्य की ली जानकारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार रविवार को पटना स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे और बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अचानक अस्वस्थ होने के बाद अस्पताल में भर्ती मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा से नीतीश कुमार ने आत्मीय संवाद किया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य&comma; चल रहे उपचार और चिकित्सा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>चिकित्सकों ने बताया कि मंत्री को करीब 20 दिनों तक पूर्ण विश्राम की आवश्यकता है। नीतीश कुमार ने चिकित्सकों को उनके बेहतर इलाज और समुचित देखभाल के लिए आवश्यक निर्देश दिए। नीतीश कुमार ने भगवान सिंह कुशवाहा का हौसला बढ़ाते हुए ईश्वर से उनके जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की प्रार्थना की&comma; ताकि वह दोबारा अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। इस दौरान विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ&comma; मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह &OpenCurlyQuote;गांधी जी’ सहित पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया