धूमधाम से मनाई गई 77 वां गणतंत्र दिवस

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को मुख्यालय सहित विभिन्न सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में हर्षो उल्लास के साथ 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिसमें सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों से एक से बढ़ के एक झांकियां निकाली गई। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष युवाओं युवतियों एवं बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों बसमतिया&comma; घूरना&comma; फुलकाहा &comma; थाना में अध्यक्षों के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया जबकि शिक्षण संस्थानों में स्कूल के प्रधान के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। सीमा अवस्थित एसएसबी बीओपी प्रभारी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। एक खास बात यह रहा कि फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य के द्वारा तिरंगे को सलामी के पश्चात क्षेत्र के सेवानिवृत सैनिक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किये गये। इस दौरान थाना अध्यक्ष ने कहा आज के ही दिन देश में संविधान लागू हुआ था आज का दिन हम सभी के लिए ऐतिहासिक दिन है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है&quest;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एक स्वतन्त्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वाे अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसे लागू करने के 26 जनवरी की तिथि को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में युवा प्रकोष्ठ को नई मजबूती, आलोक कुमार कुशवाहा बने कार्यकारी अध्यक्ष

टावर का कॉपर वायर चोरी करते दो चोर गिरफ्तार!

गौरीचक में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील