जिले में 4036 बुजुर्गों एवं 45 से 59 वर्ष तक के गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्तियों एवं महिलाओ को लगा कोविड-19 का टीका

<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> जनपद में सोमवार को 19 केंद्रों पर 64 सत्र आयोजित कर जिले के17 सरकारी अस्पतालों एवं 2 प्राइवेट अस्पताल डॉ महावीर एवं शांति देवी नेत्रालय में संचालित कर बुजुर्गों एवं 45 से 59 वर्ष तक के गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्तियों एवं महिलाओं को कोविड के टीके की पहली डोज लगाई गयी। शाम पांच बजे तक जिले के 4036 लाभार्थियों को कोविड-19 टीका से प्रतिरक्षित किया गया। अब तक लक्षित 35260 लाभार्थियों के सापेक्ष 25898 को टीका लगा है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि भारत में विकसित कोरोना वैक्सीन पूरी तरह प्रभावी है। कोल्ड चेन के मानकों को पूर्ण करते हुये यह वैक्सीन जिले में आई है। अत्याधुनिक तकनीक से हम कोल्ड चेन बनाए हुये हैं&period;<&sol;p>&NewLine;<p>सीएमओ ने बताया कि पहले डोज के बाद दूसरा डोज 28वें दिन लगेगा। टीका लगने के बाद आधे घंटे तक टीकाकरण केंद्र पर रुकना होगा। प्रतिरक्षित व्यक्ति को यदि बेचैनी या किसी भी तरह की समस्या होती है तो निकटतम स्वास्थ्य अधिकारियों&comma; एएनएम और आशा को इसकी सूचना दें। इसके लिए एंबुलेंस सेवा 108 भी उपलब्ध रहेगी। प्रतिरक्षित व्यक्ति भी कोरोना अनुरूप व्यवहारों जैसे मास्क पहनना&comma; हाथ की सफाई और 6 फीट की शारीरिक दूरी बनाये रखने का पालन करें&period; उन्होंने बताया कि उच्च जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया है। इन्हें तीन समूहों में बांटा गया है- पहले समूह में हेल्थकेयर वर्कर&comma; दूसरे समूह में फ्रंटलाइन वर्कर&comma; तीसरे समूह में 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति तथा जो पहले से ही किसी रोग से ग्रसित हैं&period;<&sol;p>&NewLine;<p>जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉo हरिनन्दन प्रसाद ने बताया कि कोई व्यक्ति बिना पंजीकरण के कोरोना वैक्सीन नहीं प्राप्त कर सकता है। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण के बाद ही सत्र स्थल और समय की जानकारी दी जायेगी । फोटो&comma; आईडी पंजीकरण और सत्यापन दोनों के लिए जरूरी है। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद लाभार्थी को वैक्सीनेशन की नियत तिथि&comma; स्थान और समय के बारे में मोबाइल पर एसएमएएस प्राप्त होगा। कोरोना वैक्सीन की उचित खुराक मिलने पर लाभार्थी को उनके मोबाइल नंबर पर एक क्यूआर कोड आधारित प्रमाण पत्र भी भेजा जायेगा&period;<&sol;p>&NewLine;<p>क्या कहा लाभार्थियों ने&colon;- पेशे से शिक्षक संतोष कुमार चतुर्वेदी ने कोरोना के टीका लगवाने के बाद कहा की सबको टीका लगवाना चाहिए। यह टीका सुरक्षित है। इस टीके का कोई साइड इफेक्ट नहीं है।<br &sol;>&NewLine;फाइलेरिया विभाग में कार्यरत आनंद कुमार सिंह ने टीका लगवाने के बाद कहा कि यह टीका सबको लगा लेना चाहिए यह टीका असरदार और सुरक्षित है&period;<&sol;p>&NewLine;<h3><strong>सत्यापन के लिए आवश्यक&colon;-<&sol;strong><&sol;h3>&NewLine;<p>अगर आप कोविड – 19 टीकाकरण के लिए जा रहे हैं तो अपना एक पहचान पत्र ले आना न भूलें। इसमें आधार कार्ड&comma; ड्राइविंग लाइसेंस&comma; वोटर आइडी एवं पैन कार्ड&comma; पासपोर्ट&comma; जॉब कार्ड&comma; पेंशन दस्तावेज&comma; मनरेगा कार्ड &comma; स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड&comma; सांसदों&comma; विधायकों&comma; एमएलसी को जारी आधिकारिक प्रमाण पत्र&comma; बैंक&comma; पोस्ट ऑफिस की पासबुक&comma; केंद्र&comma; राज्य सरकार या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी सेवा आईडी कार्ड आदि में कोई एक हो सकता है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कई वर्षो से बदहाल सड़क पर राहगीरों को झेलनी पड़ती है

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर पथराव, एक वाहन क्षतिग्रस्त

सभी धार्मिक स्थलों पर लगेगी मुलायम की प्रतिमा-सनातन पांडेय