पुलवामा हमले के शहीदों को फुलवारी में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजीत यादव&rpar;&colon; <&sol;strong>सोमवार को पुलवामा हमले के शहादत के 3 वर्ष पूरे हो जाने अवसर पर शहर में देर साल युवाओं ने शहीदों को सलाम करते हुए कैंडल मार्च निकाला । नोहसा से शहीद भगत सिंह चौक तक श्रधांजलि देने युवाओं की भीड़ मोमबत्ती जलाकर हाथो में लिए उमड़ पड़े। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने पुलवामा हमले के शहीदों को सलाम करते हुए देश भक्ति नारेबाजी की। शहीद भगत सिंह चौक पर जमा युवाओं ने 2 मिनट का मौन रखकर पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने पहुंचे युवाओं ने कहा कि वीर सैनिकों की शहादत हम नहीं भूल सकते । हमारे देश के वीर जाबांज सैनिक सीमा पर दिन-रात अपनी जान तक गवा देते हैं तब जाकर हम अपने घरों में चैन की नींद सोते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बता दें कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सेना को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ। जिसमें भारतीय सेना के 40 वीर सैनिक शहीद हो गए थे। कार्यक्रम में युवाओं ने भारत माता की जय&comma;वीर शहीद अमर रहे जैसे नारों के साथ कैंडल मार्च किया गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 नामांकन के लिए आवेदन 3 अगस्त से, बीएसईबी ने जारी किया नोटिफिकेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का किया उद्घाटन

आंध्र प्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीनफील्ड अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया