संदेहास्पद स्थिति में युवक की हत्या

&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> बथनाहा बीरपुर मार्ग पर भंगही चौक से पश्चिम पुलिया के पास गुरुवार को एक 30 वर्षीय युवक की लाश देखने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई । ग्रामीणों की सूचना पर फुलकाहा थाना अध्यक्ष हरेश तिवारी&comma; एएसआई श्रीराम शर्मा&comma;एसआई विजय कुमार&comma; एवं जगरनाथ प्रसाद राम&comma; पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर अत्यंत परीक्षण के लिए अररिया भेज दिया है। वहीं फुलकाहा थानाध्यक्ष के द्वारा मृतक के पास से बरामद आधार कार्ड में लिखे नाम तथा पता के आधार पर सोनामुनी गोदाम के थाना अध्यक्ष से संपर्क कर मृतक के परिजनों को बुलवाया गया तथा लाश का शिनाख्त किया गया। मृतक के बड़े भाई पिंटू पंडित ने पूछे जाने पर बताया कि बुधवार को सुबह सवेरे से ही छोटा भाई ललित कुमार पंडित घर से गायब था जिसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चल पाया । मृतक के बड़े भाई के अनुसार पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा था जिस कारण 10 माह पूर्व ही उसके ऊपर फरसा से जानलेवा हमला किया गया था तथा उसका पैर काफी जख्मी था जिस कारण वह चलने फिरने में असमर्थ थे । मृतक के भाई ने कहा कि जमीनी विवाद में ही इसकी हत्या हुई है । वही फुलकाहा पुलिस के द्वारा जांच के क्रम में मृतक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान देखा गया । फिलहाल यह पुलिसिया जांच का विषय है कि किन कारणों से ललित की हत्या हुई तथा वे सोनामणि गोदाम से भंगही तक कैसे पहुंचे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों का संवाद, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर सहमति

भारत-म्यामां व्यापार, निवेश और ऊर्जा में करीबी साझेदारी मजबूत करने पर सहमत हुए

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहटा स्थित आईसीडी एवं इंटीग्रेटेड इर्रैडिएशन सेंटर का किया निरीक्षण