अमृत महोत्सव पर आजादी दौड़ में तिरंगा के साथ शामिल हुए युवा

&NewLine;<p><strong>जमुई&lpar;मो० अंजुम आलम&rpar;&colon;<&sol;strong> शहर के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में शनिवार को नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आजादी दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में एनवाईके&comma; एनसीसी&comma; एनएसएस एवं युवा क्लब के<br>75 से अधिक युवाओं व युवतियों ने तिरंगा के साथ भाग लिया। आज़ादी दौड़ को अंचलाधिकारी सुजीत कुमार&comma; खेल पदाधिकारी परिमल&comma;जिला युवा अधिकारी ईशा गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। सभी युवा स्टेडियम से चलकर झाझा बस स्टैंड&comma; केकेएम कॉलेज&comma; सर्किट हाउस &comma; कचहरी रोड होते हुए पुनः युवाओं की टोली स्टेडियम में पहुंचकर आज़ादी दौड़ का सामापन हुआ। इस दौरान लोगों को फिट रहने के लिए जागरूक भी किया गया। इससे पूर्व उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा युवाओं को शपथ दिलाया गया साथ ही राष्ट्रगान के साथ विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की गई।इस दौरान 400 मीटर का दौड़ का आयोजन किया गया&comma; जिसमें नीतीश कुमार प्रथम स्थान&comma; सौरभ कुमार द्वितीय स्थान एवं अमित कुमार के तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी ईशा गुप्ता ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। जिसकी शुरुआत श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम से की गई है जो जिले भर में गांधी जयंती तक चलेगी। जिसमें 75 युवाओं की टोली 75 गांव में लोगों को फिट रहने के लिए जगरुक करेगी। उन्होंने युवाओं से भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की अपील की है। जमुई अंचलाधिकारी व खेल पदाधिकारी द्वारा भी लोगों को कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई साथ ही उन्होंने फिट रहने के लिए लोगों से अपील की। इस कार्यक्रम में लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक वाहिद हुसैन&comma; पूर्व राष्ट्रीय युवा कोर रोहित कुमार&comma; एनसीसी के कोआर्डिनेटर राष्ट्रीय स्वयंसेवक के रूप में झाझा से सूरज कुमार व शुभम कुमार &comma; बरहट से रेणु कुमारी व श्यामदेव &comma; अलीगंज से निगार अंजुम&comma; चकाई से विकास कुमार पांडे व रिशु कुमार&comma; लक्ष्मीपुर से अमित कुमार व पायल कुमारी&comma; जमुई सदर से अभिषेक कुमार व सुरेंद्र कुमार पांडेय&comma; रिशु कुमारी&comma; निवास वर्मा&comma; एवं खैरा से राकेश गुप्ता उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मां कामाख्या दर्शन से इच्छाओं की पूर्ति होता है

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश