पुनपुन नदी में डूबने से युवक की मौत, देर रात एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>संपतचक के गौरीचक थाना क्षेत्र स्थित योगी गांव निवासी 30 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार की पुनपुन नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई&period; धर्मेंद्र अपने दो दोस्तों संजू कुमार और कन्हाई कुमार के साथ सोमवार को चंदासी में अर्धनारीश्वर प्रतिमा के पास लगे अंतिम सोमवार के मेले में घूमने गया था&period; मेला घूमने के बाद तीनों दोस्त लंका-कछूु आरा गांव के पास पुनपुन नदी में नहाने चले गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि नहाने के दौरान धर्मेंद्र कुमार तेज धार की चपेट में आकर डूब गया&period; घटना के बाद उसके दोस्तों ने शोर मचाया और प्रशासन के साथ-साथ परिजनों को भी सूचना दी&period; सूचना मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंची&period; एसडीआरएफ की टीम ने देर रात तक चलाए गए अभियान के बाद धर्मेंद्र का शव बरामद कर लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतक के दोस्त संजू कुमार ने प्रशासन और परिजनों को बताया कि नदी में नहाने के दौरान धर्मेंद्र गहरे पानी और तेज धार में चला गया&comma; जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई&period; वहीं घटना के बाद दूसरा दोस्त कन्हाई कुमार मौके से चला गया&period; पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>धर्मेंद्र कुमार जयप्रकाश रविदास का 30 वर्षीय पुत्र बताया जाता है और वह शादीशुदा था&period; शव बरामद होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया&period; पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया&period; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है&period; बताया गया कि मृतक का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है&comma; जिससे घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

एम्स गोलंबर से शुरू हुई अनंत सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा

लापता 12 वर्षीय शीशम कुमारी की तलाश में भटक रहा परिवार, अब तक उसका पता नहीं चल सका

ज्ञानेश कुमार को हटाओ, लोकतंत्र बचाओ : राजेश राम