कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से राजधानी पटना में पहली बार आयोजित तीन दिवसीय कृष्णोत्सव का बुधवार शाम मिलर ग्राउंड में भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। कृष्ण भक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर कार्यक्रम में युवा समेत हर वर्ग के लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और युवा भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों के साथ &OpenCurlyQuote;हाथी घोड़ा पालकी&comma; जय कन्हैया लाल की’ का जयघोष किया। उन्होंने कहा कि जब-जब अधर्म बढ़ा&comma; तब-तब भगवान श्रीकृष्ण ने उसका अंत करने का काम किया। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीकृष्ण को केवल भगवान के रूप में नहीं&comma; बल्कि गुरु के रूप में भी देखने की बात कही।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कृष्णोत्सव का आयोजन यूथ एलायंस फॉर सोशल हारमोनी एंड एनवायरनमेंट की ओर से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार&comma; चार सितंबर तक चलने वाले इस सांस्कृतिक महोत्सव में देश-विदेश के चर्चित कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य सायन कुणाल ने बताया कि कृष्णोत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति&comma; संगीत और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ना है। उन्होंने पटना एवं बिहार के धर्मप्रेमियों&comma; युवाओं और आम लोगों से सपरिवार महोत्सव में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उद्घाटन समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी&comma; मंत्री विजय कुमार सिन्हा&comma; दिलीप जायसवाल&comma; डॉ&period; अशोक चौधरी&comma; निशांत कुमार&comma; संजय सिंह&comma; जमा खान&comma; राम कृपाल यादव&comma; सांसद शांभवी चौधरी&comma; एमएलसी अजय सिंह&comma; विधायक संजय चौरसिया&comma; श्रीमती अनिता कुणाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बांसुरी की धुन पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान&comma; राष्ट्रीय गीत और बिहार गान के साथ हुई। इसके बाद विश्वविख्यात शंख एवं डमरू वादक डॉ&period; पंडित बिपिन कुमार मिश्रा ने मंगलाचरण एवं शंखनाद प्रस्तुत किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पहले दिन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक एवं गायक उस्ताद डॉ&period; मुजतबा हुसैन और पार्श्व गायिका चाहत हुसैन की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। डॉ&period; मुजतबा हुसैन ने राग देश पर आधारित भजन &OpenCurlyQuote;श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी&comma; हे नाथ नारायण वासुदेवा’ और &OpenCurlyQuote;गोविंद बोलो&comma; हरि गोपाल बोलो’ सहित कई कृष्ण भजनों की बांसुरी पर मनमोहक प्रस्तुति दी। उनकी मधुर धुनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं चाहत हुसैन ने भी भजनों की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>ओडिशा के प्रिंस डांस ग्रुप ने बांधा समां-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में ओडिशा के प्रसिद्ध प्रिंस डांस ग्रुप ने भी मनमोहक सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रस्तुति दी। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरा मिलर ग्राउंड तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। आयोजकों के अनुसार&comma; कृष्णोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन&comma; दर्शन और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रवचन एवं परिचर्चा के माध्यम से श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेशों पर भी चर्चा की गई। महोत्सव का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ सामाजिक सौहार्द और भारतीय संगीत एवं कला को बढ़ावा देना है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

आगामी लोक अदालत की तैयारियों को लेकर यातायात पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक

राधेश्वर आजाद उर्फ अवधेश सिंह नेताजी की 78वीं जयंती समारोह मनाया गया