आगामी लोक अदालत की तैयारियों को लेकर यातायात पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> आगामी लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक यातायात&comma; पटना के कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित ई-चालान और आम जनता से प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं सुलभ निस्तारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक &lpar;यातायात&comma; चतुर्थ&rpar;&comma; जिला परिवहन पदाधिकारी &lpar;DTO&rpar;&comma; पटना&comma; ई-चालान सेल के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा ग्रीवांस सेल के नोडल पदाधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी लोक अदालत के माध्यम से लंबित ई-चालानों और आम लोगों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित&comma; निष्पक्ष एवं सुलभ तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान लोक अदालत की प्रक्रिया के संबंध में आम नागरिकों को जागरूक करने और उन्हें आवश्यक राहत उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गई। साथ ही&comma; यातायात पुलिस और जिला परिवहन विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को लोक अदालत से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना