चोरी की अपाचे बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>फुलकाहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की एक अपाचे बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; रविवार की रात थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भारत-नेपाल सीमा से सटे मानिकपुर गांव स्थित महादेव मंदिर के समीप छापेमारी की। इस दौरान मानिकपुर वार्ड संख्या 11 निवासी मनीष कुमार यादव &lpar;21 वर्ष&rpar;&comma; पिता सकलदेव यादव को चोरी की अपाचे बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक के विरुद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम ने बाइक को जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अभियान में पीटीसी बिपीन कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे। थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी लालू और तेजस्वी फोबिया में अनर्गल पर प्रलाप कर रहे हैं : एजाज अहमद

अर्नीश खेल के विश्व चैंपियन अंशु सहित उदीयमान खिलाड़ियों को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने दिया सम्मान

बिहार : 9 बंद चीनी मिलें फिर से गुलजार होंगी, 25 नई मिलें भी लगेंगी : सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान