अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। जानीपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है&period; उसके घर से एक देशी पिस्टल&comma; एक मैगजीन&comma; पांच जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार 21 जुलाई की रात सूचना मिली थी कि जानीपुर थाना क्षेत्र के बग्घा टोला निवासी एक युवक अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए है और उसका इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने के लिए करता है&period; सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पश्चिमी&rpar; के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02&comma; फुलवारीशरीफ के नेतृत्व में जानीपुर थाना पुलिस ने छापेमारी की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>छापेमारी के दौरान बग्घा टोला निवासी 20 वर्षीय त्रिदेवा कुमार उर्फ रिस्की यादव&comma; पिता उमेश राय&comma; के घर से एक देशी पिस्टल&comma; एक मैगजीन&comma; पांच जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया&period; इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में जानीपुर थाना कांड संख्या 221&sol;26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है&period; पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और हथियार के स्रोत की भी जांच कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

मगध क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जन-केंद्रित पुलिसिंग को लेकर IG विकास वैभव की बड़ी पहल

परीक्षा के बाद दीदियों के चेहरे पर दिखी खुशी, बढ़ा आत्मविश्वास

2.5 इंच के छोटे चीरे से सफल हृदय सर्जरी, 20 वर्षीय युवती को मिला नया जीवन