बी.डी. कॉलेज में स्वयंसेवी छात्रों को मिला सम्मान, प्रमाण-पत्र वितरित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>पटना स्थित बी&period;डी&period; कॉलेज में मंगलवार को उम्मीद राइज फाउंडेशन की ओर से स्वयंसेवी प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया&period; कार्यक्रम प्रधानाचार्य प्रो&period; दिवाकर प्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ&period; इसमें हेल्थ एंड वेलनेस तथा सामाजिक सेवा से जुड़े 30 घंटे के स्वयंसेवी कार्यक्रम को पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों के अनुशासन&comma; उत्कृष्ट प्रदर्शन&comma; सक्रिय भागीदारी और समाज सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की&period; उन्होंने छात्रों से भविष्य में भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्य अतिथि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय शिक्षा नीति समन्वयक प्रो&period; मोहम्मद अली और बी&period;डी&period; कॉलेज की राष्ट्रीय शिक्षा नीति समन्वयक डॉ&period; विनीता तिवारी ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 के तहत स्वयंसेवी गतिविधियां&comma; अनुभव आधारित शिक्षा&comma; सामुदायिक सहभागिता और कौशल विकास विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं&period; उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में नेतृत्व क्षमता&comma; सामाजिक उत्तरदायित्व और जीवन कौशल का विकास करते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर दर्शनशास्त्र विभाग के वरीय सहायक प्राध्यापक डॉ&period; राजीव कुमार&comma; बांग्ला विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ&period; नव्येंदु राय चौधरी और प्राचीन इतिहास विभाग की सहायक प्राध्यापिका नीतू तिवारी भी मौजूद रहीं&period; सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक सेवा को भी जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के सफल आयोजन में उम्मीद राइज फाउंडेशन के निदेशक एमडी मोजम्मिल अंसारी&comma; कार्यक्रम निदेशक सिमरन रानी&comma; कार्यक्रम समन्वयक एमडी शकीब&comma; शिक्षा प्रमुख एमडी तौसीफ आलम तथा कोर सदस्य जुबिया नाज और अमरीन खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समारोह के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों ने कहा कि इस तरह के स्वयंसेवी कार्यक्रम उनके व्यक्तित्व विकास और सामाजिक चेतना को मजबूत करते हैं तथा भविष्य में भी वे ऐसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे&period; आयोजकों ने बताया कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप विद्यार्थियों में सेवा&comma; नेतृत्व&comma; संवेदनशीलता और कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎

‘राष्ट्रवाद और युवा’ विषय पर पीजी छात्रों ने प्रस्तुत किए प्रभावशाली विचार

पटना विमेन्स कॉलेज में जैव प्रौद्योगिकी तकनीकों पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ