विश्व नर्सिंग दिवस : मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं नर्स : सिविल सर्जन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> विश्व नर्सिंग दिवस के मौके पर स्वास्थ्य संस्थानों में नर्सिंग सेवा से जुड़े कर्मियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये। नर्सिंग सेवा की मिसाल मानी जानी वाली फ्लोंरेंस नाइटेंगिल के जन्म दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन अमूमन सभी स्वास्थ्य संस्थानों में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेते हुए नर्सों ने सामूहिक रूप से केक काट कर अपनी खुशियां का इजहार किया व एक दूसरे को बधाई दी। सदर अस्पताल के अलग-अलग विभागों में कार्यरत नर्सों ने भी इस विशेष दिवस का आयोजन किया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पोषण पुनर्वास केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्र की इंचार्ज अप्पी&comma; मनीषा सहित अन्य मौजूद थे। एनआरसी की इंचार्ज अप्पी ने बताया कि पूरी दुनिया में नर्सिंग सेवा की मिसाल मानी जानी वाली फ्लोरेंस नाइटेंगिल की याद में उनके जन्म दिन 12 मई को विश्व नर्सिंग दिवस का आयोजन दुनिया भर के देशों में किया जाता है। नर्सिंग सेवा से जुड़े तमाम कर्मियों के लिये आज का दिन बेहद खास है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी का आधार हैं नर्स &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नर्सिंग सेवा से जुड़े तमाम कर्मियों को विश्व नर्सिंग दिवस की शुभकामना देते हुए सिविल सर्जन डॉ विधानंचद्र सिंह ने कहा कि नर्स मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। नर्स स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी की आधार हैं। उनके कंधें मरीजों की सेवा-देखभाल का महत्वपूर्ण जिम्मा होता है। किसी मरीज के जल्द स्वस्थ्य होने में आत्मीयता&comma; समर्पण भाव से की गयी सेवा काफी मददगार होती है। नर्सों का ये मूल गुण होना चाहिये। डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार ने कहा कि आने वाले समय में नर्सों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होने वाली है। उन्होंने कर्मियों को ईमानदारीपूर्वक अपने कर्तव्य व दायित्वों के निवर्हन के लिये प्रेरित किया। इसे लेकर सभी तरह की जरूरी मदद उन्हें उपलब्ध कराने का भरोसा डीपीएम स्वास्थ्य ने नर्सिंग सेवा से जुड़े कर्मियों को दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>ईमानदारी पूर्वक करें अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी अस्पताल अधीक्षक डॉ राजेंद्र प्रसाद ने सभी नर्सों को इस विशेष दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नर्स आम लोगों तक बेहतर व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वहीं अस्पताल प्रबंधक विकास आनंद ने कहा कि वैश्विक महामारी के दौर में संक्रमित मरीजों के इलाज से लेकर टीकाकरण अभियान की सफलता में नर्सों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने नर्सिंग सेवा से जुड़ी तमाम कर्मियों से पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों के निवर्हन के प्रति प्रेरित व प्रोत्साहित किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, फुलवारी शरीफ सहित आसपास के इलाकों में लोगों ने खेली रंगों की होली

रोज़ा, रूहानी फ़र्ज़ और वैज्ञानिक सच्चाई : इमरान गणी