सेवा संकल्प अभियान को लेकर फुलकाहा मंडल में कार्यशाला आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा&comma; समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा 17 सितंबर को उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे &OpenCurlyQuote;सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के फुलकाहा मंडल में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष घनश्याम यादव ने की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यशाला का आयोजन नवयुग भारत गैस एजेंसी स्थित मीटिंग हॉल में किया गया। इस दौरान अभियान के तहत आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न जनसेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यशाला में बताया गया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर संध्या सात बजे प्रत्येक घर में दीप जलाने का आह्वान किया गया है। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से भी दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।<br>अभियान के दौरान स्वच्छता अभियान&comma; रक्तदान शिविर&comma; मशाल जुलूस&comma; मेडिकल कैंप समेत अन्य जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया। इन कार्यक्रमों की तैयारियों और उन्हें सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच विस्तृत चर्चा हुई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल एवं जिला सह-कोषाध्यक्ष सुधीर सिंह उपस्थित रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश साह&comma; युवा मंडल अध्यक्ष अजय साह&comma; मंडल महामंत्री प्रवीण झा&comma; पंचायत अध्यक्ष सत्यनारायण साह&comma; निर्धन महतो&comma; मदन मोहन मेहता&comma; संतोष साह&comma; सहावीर साह&comma; भुवनेश्वर साहा&comma; पिंटू साहा&comma; अंजू कुमारी&comma; बुचनी देवी&comma; जानू झा&comma; अशोक यादव&comma; राजीव पौद्दार&comma; मिथुन ठाकुर&comma; राकेश रजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि सेवा ही संगठन की शक्ति है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है। कार्यकर्ताओं ने सेवा&comma; समर्पण और समाज के प्रति संकल्प की भावना के साथ अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने का संकल्प लिया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना सिटी में 10-11 सितंबर को भादो वदी अमावस्या महोत्सव, 501 महिलाओं का होगा मंगल पाठ

बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा, मदद और राहत के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

पर्यूषण महापर्व आज से, आत्मशुद्धि और संयम की आराधना में जुटे जैन श्रद्धालु