समस्तीपुर में ₹29.45 करोड़ की सड़क परियोजना का कार्यारंभ, 4.6 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>समस्तीपुर&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>&rpar; पथ निर्माण मंत्री ई&period; कुमार शैलेन्द्र ने समस्तीपुर जिले में इलमासनगर–बल्लीपुर–डुमरा पथ के 4&period;607 किलोमीटर लंबे हिस्से के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का कार्यारंभ किया। इस परियोजना पर ₹29&period;4567 करोड़ खर्च होंगे। परियोजना के तहत सड़क को बेहतर और सुरक्षित बनाया जाएगा। वर्तमान में सिंगल लेन होने के कारण डुमरा&comma; शिवाजीनगर&comma; बरियाही&comma; दहियार सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। सड़क के चौड़ीकरण के बाद लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। यह सड़क समस्तीपुर जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग है। साथ ही यह रोसड़ा–हथौड़ी कोठी और रोसड़ा–शिवाजीनगर पथ को भी जोड़ती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंत्री ने कहा कि सड़क परियोजना के पूरा होने से कृषि उत्पादों के परिवहन&comma; व्यापारिक गतिविधियों और स्थानीय आर्थिक विकास को गति मिलेगी। बेहतर सड़क संपर्क से प्रशासनिक आवागमन और कानून-व्यवस्था के संचालन में भी सुविधा होगी। कार्यक्रम में डॉ&period; अशोक चौधरी&comma; सांसद शांभवी चौधरी&comma; विधायक मांजरिक मृणाल&comma; विधायक वीरेंद्र कुमार&comma; विधायक अजय कुमार&comma; विधान पार्षद तरुण कुमार&comma; भाजपा जिला अध्यक्ष नीलम सहनी&comma; पूर्व विधायक अशोक कुमार उर्फ मुन्ना सहित जनप्रतिनिधि&comma; कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि बेहतर सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं&comma; बल्कि व्यापार&comma; रोजगार और क्षेत्रीय विकास की मजबूत आधारशिला हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले को लेकर सरकार पर साधा निशाना, 5500 करोड़ के हिसाब का उठाया सवाल

कांवरिया भक्तों की सेवा में स्वयं जुटे नित्यानंद राय, सेवा और समर्पण की पेश की मिसाल

जनसुनवाई में मंत्री लेशी सिंह एवं सुनील कुमार ने सुनीं आमजनों की समस्याएं