₹87.1895 करोड़ की लागत से 13.815 किमी लंबे रोसड़ा उत्तरी एवं दक्षिणी बाईपास निर्माण कार्य का कार्यारंभ

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>समस्तीपुर&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पथ निर्माण मंत्री ई&period; कुमार शैलेन्द्र ने आज समस्तीपुर जिलान्तर्गत 13&period;815 किलोमीटर लंबे रोसड़ा उत्तरी एवं दक्षिणी बाईपास के निर्माण कार्य का कार्यारंभ किया। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए ₹87&period;1895 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>परियोजना के अंतर्गत 5&period;00 किमी लंबा उत्तरी रोसड़ा बाईपास कलवारा चौक &lpar;बालापर चौक&rpar; से प्रारंभ होकर लालपुर&comma; मुहम्मदपुर एवं पबरा होते हुए ढ़रहा में SH-88 से जुड़ेगा। वहीं 8&period;815 किमी लंबा दक्षिणी रोसड़ा बाईपास रहुआ में SH-55 के 26वें किमी से प्रारंभ होकर दौलतपुर में SH-55 के 37वें किमी से जुड़ेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस बाईपास के निर्माण से सिंघिया घाट रेलवे फाटक एवं रोसड़ा बाजार में लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी। खगड़िया एवं बेगूसराय से दरभंगा और समस्तीपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को रोसड़ा बाजार में प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे यात्रा अधिक सुगम होने के साथ कृषि उत्पादों एवं व्यावसायिक माल के परिवहन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के विज़न एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार में आधुनिक सड़क नेटवर्क के माध्यम से शहरों को जाम से मुक्ति और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब और स्थानीय नागरिकों का उत्साह इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को लेकर क्षेत्र की अपेक्षाओं और प्रसन्नता को दर्शाता रहा। इस अवसर पर मंत्री डॉ&period; अशोक चौधरी&comma; सांसद शांभवी चौधरी&comma; विधायक मांजरिक मृणाल जी&comma; विधायक वीरेंद्र कुमार&comma; विधायक अजय कुमार&comma; विधान पार्षद तरुण कुमार&comma; भाजपा जिला अध्यक्ष नीलम सहनी एवं पूर्व विधायक अशोक कुमार उर्फ मुन्ना सहित जनप्रतिनिधिगण&comma; कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले को लेकर सरकार पर साधा निशाना, 5500 करोड़ के हिसाब का उठाया सवाल

कांवरिया भक्तों की सेवा में स्वयं जुटे नित्यानंद राय, सेवा और समर्पण की पेश की मिसाल

जनसुनवाई में मंत्री लेशी सिंह एवं सुनील कुमार ने सुनीं आमजनों की समस्याएं