विज्ञान में महिलाओं की उड़ान: इस्लामिया बी.एड. कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर नवाचार की गूंज

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। <&sol;strong>पटना के फुलवारी शरीफ स्थित इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग बी&period;एड&period; कॉलेज में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया&period; वर्ष 2026 में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम &OpenCurlyDoubleQuote;विज्ञान में महिलाएं&colon; विकसित भारत को गति देने वाली” रही&comma; जिसके माध्यम से विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की अहम भूमिका को रेखांकित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच&comma; नवाचार की भावना और अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करना था&period; इस अवसर पर शिक्षार्थियों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न मॉडल&comma; चार्ट और प्रयोग प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया&period; प्रदर्शनी में दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग&comma; पर्यावरण संरक्षण&comma; तकनीकी विकास और नए वैज्ञानिक आविष्कारों को रचनात्मक ढंग से दर्शाया गया। रंजीत&comma; ऋषिका&comma; दानिश&comma; साकिब&comma; रितिका&comma; शालिनी मिश्रा और शालू ने भाषण&comma; पोस्टर प्रदर्शनी&comma; स्लोगन लेखन और विज्ञान संबंधी प्रदर्शन प्रस्तुत किए&period; विद्यार्थियों ने विज्ञान के महत्व और समाज में उसकी भूमिका पर प्रभावशाली विचार रखे&period; उनकी प्रस्तुतियों में विकसित भारत के निर्माण में विज्ञान और विशेषकर महिलाओं की भागीदारी को केंद्र में रखा गया<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिसने उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्रभावित किया। इस अवसर पर आईक्यूएसी के समन्वयक डॉ&period; अली इमाम और सह समन्वयक डॉ&period; मंजुला ने विज्ञान की विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला&period; उन्होंने कहा कि विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और इसके माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है&period; उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को शोध&comma; नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ&period; सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा गया और भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन का संकल्प लिया गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

आंगनबाड़ी के 40 बच्चों को पोशाक वितरण, जीविका दीदी ने किया वितरण

रूहानी रंग में डूबा ताजनगर : ताजुल औलिया का 37वां सालाना उर्स अकीदत के साथ संपन्न

परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी, प्रखंड कॉलोनी विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित