परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी, प्रखंड कॉलोनी विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> पटना जिले के प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी&comma; फुलवारी शरीफ में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का थीम &&num;8220&semi;परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी&&num;8221&semi; रखा गया&comma; जिसके तहत परीक्षा पर चर्चा करते हुए अभिभावकों के साथ विस्तृत संवाद किया गया। संगोष्ठी के दौरान सभी अभिभावकों को फरवरी माह के मासिक मूल्यांकन का परीक्षाफल दिखाया गया और बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी दी गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फरवरी माह के &&num;8220&semi;स्टूडेंट ऑफ द मंथ&&num;8221&semi; के रूप में वर्ग 3 की छात्रा सोनम कुमारी को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की साफ-सफाई&comma; स्वास्थ्य&comma; पोषण तथा नियमित रूप से विद्यालय भेजने पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया&period; हर दिन बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। शिक्षिका नीतू शाही ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी और आपकी साझा जिम्मेदारी से ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनेगा&comma; इसलिए विद्यालय परिवार को पूरा सहयोग दें। संगोष्ठी का समापन शिक्षक और अभिभावकों द्वारा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

रामनवमी में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए समीक्षा बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी के निर्देश पर पटना शहर में आज अठारहवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

खनन योद्धाओं का सम्मान : 24 योद्धाओं के खातों में प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर, अवैध खनन पर सख्ती