महिला जागरूकता सह सम्मान समारोह का आयोजन

<p>&lbrack;Edited By&colon; Robin Raj&rsqb;<&sol;p>&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&colon;<&sol;strong> शौर्य भारत वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर दमराही घाट &lpar;कुमार ब्रिक्स&rpar; पर महिला जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया&period; कार्यक्रम का शुभारम्भ मंचासीन अतिथियों को फाउंडेशन की सक्रिय सदस्य प्रियंका रोहतगी एवं अलका रोहतगी ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया&period; सर्वप्रथम डिप्टी मेयर मीरा देवी&comma; वार्ड पार्षद महोदया रेणु देवी&comma; वरीय समाजसेवी अंजू सिंह एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ&period; बबली मेहता को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर कर्मवीर महिला के रूप में मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया&period; वहीं समाजसेवी रामजी योगेश ने चारों कर्मयोगी महिलाओं को श्रीमद्भभागवत गीता पुस्तिका देकर सम्मानित किया&period; अपने उद्घाटन भाषण में मीरा देवी ने कहा कि स्लम बस्ती में रहने वाली महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना होगा&comma; इस पहल में शौर्य भारत वेल्फेयर फाउंडेशन अहम भूमिका निभा रहा है जो धन्यवाद का पात्र है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>वहीं ईंट भट्टे में कार्यरत महिलाओं में स्वच्छता व स्वास्थ्य हेतु जागरूकता को लेकर प्रचार प्रसार का आयोजन किया गया जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ&period; बबली मेहता ने स्त्री रोग से सम्बंधित सलाह दी ताकि गंभीर रोग ना हो इससे बचने के लिए उचित परामर्श भी दिया&period; वहीं ईंट भट्टे में कार्यरत 100 महिलाओं में सनेटरी पैड व मास्क का वितरण किया गया&period;<br &sol;>&NewLine;मंच संचालन डॉ&period; विनोद अवस्थी ने किया एवं अतिथियों का स्वागत फाउंडेशन के संरक्षक विजय कुमार यादव एवं संस्थापक सचिव अमित खत्री ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन फाउंडेशन के अध्यक्ष शम्मी रोहतगी ने किया&period; इस मौके पर प्रियंका रोहतगी&comma; अलका रोहतगी&comma; रामजी योगेश&comma; देवेंद्र सिंह लड्डू&comma; राकेश कुमार&comma; नीरज समेत अन्य लोग उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन