भंगही में संदिग्ध हालात में महिला का शव बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong>। नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंगही पंचायत वार्ड संख्या छह में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 25 वर्षीय रोशन खातून&comma; पति नोशाद आलम&comma; के रूप में हुई है। महिला का शव घर से करीब 50 मीटर पश्चिम स्थित एक जलावन घर में मिला। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार गुरुवार करीब 11 बजे ग्रामीणों ने जलावन घर में महिला का शव देखा&comma; जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य&comma; अपर थाना प्रभारी गुलशन कुमार&comma; एसआई रमेश कुमार&comma; महिला एसआई रंजना कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में फारबिसगंज एसडीपीओ राज किशोर कुमार भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच का निर्देश दिया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटनास्थल पर जिस धरेन में शव मिला&comma; वहां ऊपर एक कटा हुआ रस्सी भी पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम ने मृतका के गले पर मौजूद जख्म के निशान&comma; कपड़े तथा अन्य सामानों का सैंपल जांच के लिए अपने कब्जे में लिया। मृतका के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए सास-ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की मां जमीला खातून ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी और दामाद के बीच अक्सर विवाद होता था। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या ससुर मोहम्मद इदरीश&comma; सास एवं अन्य लोगों ने मिलकर की है। उन्होंने बताया कि छह माह पूर्व भी पति-पत्नी के विवाद को लेकर पंचायत हुई थी। परिजनों के अनुसार मृतका का पति नोशाद आलम मजदूरी करने कश्मीर गया हुआ है। गुरुवार सुबह करीब सात बजे रोशन खातून मायके से ससुराल पहुंची थी। मृतका अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई है। घटना के बाद से सास-ससुर घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में एसडीपीओ राज किशोर कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। एफएसएल टीम की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, नियमित ब्रीफिंग और हाजिरी शुरू

किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त गन्ना बीज उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संजय कुमार

गौरीचक में दो बाइकों की जोरदार टक्कर : एक युवक की मौत, चार अन्य घायल