जानीपुर में महिला की गोली मारकर हत्या, अकेले लौटते समय बनाया गया निशाना

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात उस वक्त अफरातफरी मच गई&comma; जब मुरादपुर इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृत महिला की पहचान जहानाबाद की रहने वाली माला देवी &lpar;40 वर्ष&rpar; के रूप में की गई है। पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे आपसी रंजिश से जोड़कर देख रही है&comma; हालांकि हर पहलू से जांच की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अकेले लौटते वक्त हुई वारदात-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माला देवी रविवार को अपने बेटे और बेटी के साथ जहानाबाद से पटना आई थीं। वह बभनपुरा इलाके में अपने भांजे के घर पहुंची थीं। देर शाम वह फुलवारी शरीफ की ओर अकेले निकल गईं। इसी दौरान मुरादपुर के सोनार रोड के पास अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही महिला सड़क पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिस स्थान पर महिला को गोली मारी गई&comma; वह उनके पति के होटल से करीब 500 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। पति सुबोध शर्मा बभनपुरा इलाके में होटल चलाते हैं। घटना के समय मृतका के बच्चे रिश्तेदार के घर पर ही मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>इलाके में फैली सनसनी-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रात के सन्नाटे में गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। कुछ ही देर में खबर फैल गई कि एक महिला की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही जानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सील कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह और फुलवारी शरीफ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दीपक कुमार भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया और अनुसंधान से जुड़े दिशा-निर्देश दिए। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना भेजा गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि गोली किस दूरी से चलाई गई और हत्या के समय की वास्तविक स्थिति क्या थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>एफएसएल और तकनीकी जांच तेज-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हत्या के खुलासे के लिए एफएसएल टीम को जांच में लगाया गया है। घटनास्थल से खोखा&comma; खून के निशान और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है&comma; ताकि यह पता लगाया जा सके कि हमलावर कौन था और वारदात के बाद वह किस ओर गया। तकनीकी अनुसंधान के तहत कॉल डिटेल&comma; मोबाइल लोकेशन और पारिवारिक संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>रंजिश या निजी विवाद की आशंका-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक की जांच में न तो लूटपाट के संकेत मिले हैं और न ही किसी अन्य आपराधिक उद्देश्य की पुष्टि हुई है। महिला के शरीर पर केवल गोली के निशान पाए गए हैं। ऐसे में पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे कोई पुराना विवाद या निजी दुश्मनी हो सकती है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। परिजनों और नजदीकी लोगों से पूछताछ जारी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड बनाने के लिए शेखपुरा में विशेष शिविर

देवेंद्र कुमार उर्फ छोटू मुखिया हत्याकांड में सांसद राजाराम सिंह समेत सभी आरोपी बरी

हथियार का भय दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास