झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> &colon; भरगामा थाना क्षेत्र के कुसमौल गांव में कथित झोलाछाप चिकित्सक के द्वारा गलत इलाज से 50 वर्षीय एक महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुसमौल पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी फुलेश्वर ऋषिदेव की 50 वर्षीय पत्नी धाना देवी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। बताया जाता है कि धाना देवी के परिजनों ने सोमवार की देर शाम को जयनगर पंचायत के एक कथित झोलाछाप डॉक्टर से उनका इलाज करवाया था। मृतका के पति फुलेश्वर ऋषिदेव ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टर अनिल शर्मा ने उनकी पत्नी को एक इंजेक्शन लगाया था। सुई लगाने के करीब 5 मिनट बाद उनकी पत्नी दर्द से छटपटाने लगी। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिसके बाद उनके परिजनों ने डॉक्टर को फोनकर सारी जानकारी देते हुए पीड़िता का आवश्यक ईलाज के लिये अपने घर पर बुलाया&comma;लेकिन डॉक्टर ने उनके घर पर आने से मना कर दिया और कहा कि थोड़ी देर बाद उनकी स्थिति में सुधार हो जायेगा आपलोग परेशान मत होइए। मृतका के पति फुलेश्वर ऋषिदेव के अनुसार सुई लगाने के करीब आधा घंटा के बाद उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई। मृतका के पति फुलेश्वर ऋषिदेव ने उक्त डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि झोलाछाप डॉक्टर अनिल शर्मा के इलाज से उसकी पत्नी की हालत बिगड़ने पर उक्त झोलाछाप चिकित्सक को फोन कर घर पर बुलाया तो वो उनके घर आने से मना कर दिया&comma;और बोला अपने आप सबकुछ ठीक हो जायेगा। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस संबंध में आरोपी डॉक्टर अनिल शर्मा का पक्ष जानने का प्रयास किया गया&comma;लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। इधर फुलेश्वर ऋषिदेव ने बताया कि उसने भरगामा थानाध्यक्ष से झोलाछाप चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वहीं थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतका के स्वजन की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दी गई है। आवेदन मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं है&comma;लिखित शिकायत मिलने पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मंत्री का ऐलान, आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य कर्मियों की होगी तैनाती

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैंकर्स समिति की बैठक

बेगूसराय में जिलाधिकारी ने रेफरल अस्पताल और स्कूल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश