118 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, 260 ग्राम स्मैक और नगद बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> गोपालपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 118 पुड़िया ब्राउन शुगर &lpar;स्मैक&rpar; के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है&period; उसके कब्जे से करीब 260 ग्राम ब्राउन शुगर&comma; 860 रुपये नगद और एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है&period; पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार 22 जुलाई को सूचना मिली थी कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के स्वराजनगर कनौजी में एक महिला अपने घर में ब्राउन शुगर छिपाकर रखी है और घूम-घूमकर उसकी बिक्री करती है&period; सूचना के बाद गोपालपुर थाना पुलिस अंचलाधिकारी&comma; संपतचक के साथ मौके पर पहुंची&period; पुलिस को देखते ही महिला घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया&period; महिला पुलिसकर्मियों की मदद से दरवाजा खुलवाकर उसे हिरासत में लिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान सीमा कुमारी&comma; उम्र करीब 21 वर्ष&comma; पिता स्वर्गीय कृष्ण पासवान उर्फ राकेश पासवान&comma; मूल निवासी मर्चामर्ची महुआ&comma; जिला वैशाली तथा वर्तमान निवासी स्वराजनगर&comma; थाना गोपालपुर के रूप में बताई&period; उसकी निशानदेही पर घर की तलाशी लेने पर प्लास्टिक के झोले से 118 पुड़िया ब्राउन शुगर&comma; जिसका कुल वजन करीब 260 ग्राम था&comma; 860 रुपये नगद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या 361&sol;26 दर्ज कर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21&lpar;सी&rpar; के तहत कार्रवाई की जा रही है&period; पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला पूर्व से भी मादक पदार्थ और शस्त्र अधिनियम से जुड़े एक मामले में वांछित थी&period; पुलिस अब ब्राउन शुगर के नेटवर्क और इसके आपूर्तिकर्ताओं की पहचान में जुटी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नगर निकायों में ₹15 लाख तक के कार्यों पर लगी रोक हटाने की मांग

बारिश ने खोली नगर परिषद की तैयारियों की पोल, चुनौती कुआं इलाका बना झील

भाभी ने देवर को मारा चाकू : जख्मी देवर ने भाई पर किया पलटवार, दोनों घायल