भाभी ने देवर को मारा चाकू : जख्मी देवर ने भाई पर किया पलटवार, दोनों घायल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। फुलवारी शरिफ थाना क्षेत्र के अल गयास नगर में गुरुवार को घरेलू विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया&period; परिवार के भीतर हुई चाकूबाजी में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए&period; दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया&comma; जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया&period; घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; मोहम्मद गनी के पुत्र मोहम्मद साहिल और मोहम्मद अली के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था&period; आरोप है कि विवाद के दौरान मोहम्मद साहिल की पत्नी ने अपने देवर मोहम्मद अली पर चाकू से हमला कर दिया&comma; जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया&period; घटना के बाद महिला मौके से फरार हो गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी दौरान मोहम्मद साहिल घर पहुंचा तो घायल मोहम्मद अली ने गुस्से में उस पर भी चाकू से हमला कर दिया&period; हमले में दोनों भाई लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े&period; शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया&period; घटना की सूचना डायल 112 और फुलवारी शरिफ थाना पुलिस को दी गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मोहम्मद अली को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवारी शरिफ ले जाया गया&comma; जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया&period; वहीं मोहम्मद साहिल का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष ने बताया कि घरेलू विवाद में चाकूबाजी की सूचना मिली है&period; दो लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है&period; मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है&period; आरोपी महिला की भूमिका की भी जांच की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नगर निकायों में ₹15 लाख तक के कार्यों पर लगी रोक हटाने की मांग

बारिश ने खोली नगर परिषद की तैयारियों की पोल, चुनौती कुआं इलाका बना झील

118 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, 260 ग्राम स्मैक और नगद बरामद!