“फ्लैट को भूल जाओ” कहकर विधवा को धमकाया गया, डीएसपी-2 सदर के निर्देश पर जांच तेज

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> गोपालपुर थाना क्षेत्र के भोगीपुर&comma; एकतापुरम स्थित छत्रपति शिवाजी ग्रीन्स अपार्टमेंट से जुड़े फ्लैट फर्जीवाड़े का मामला अब एक विधवा महिला के साथ लगातार अपमान&comma; धमकी और मानसिक उत्पीड़न का रूप ले चुका है&period; पीड़िता शिवप्रिया मिश्रा&comma; पति स्वर्गीय दीपक कुमार मिश्रा&comma; निवासी कहलगांव&comma; भागलपुर के आवेदन पर गोपालपुर थाना कांड संख्या 192&sol;25 दिनांक 06 मई 2025 को दर्ज किया गया है। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2018 में उनके पति ने रूक्मणी बिल्डटेक प्रा&period; लि&period; से फ्लैट खरीदा था&period; बैंक ऋण की पूरी राशि बिल्डर को मिल चुकी थी&period; पति के निधन के बाद भी पीड़िता ने बैंक का शेष भुगतान पूरा किया&comma; इसके बावजूद फ्लैट नहीं दिया गया&period; आरोप है कि जब भी वह फ्लैट के संबंध में जानकारी मांगने जाती&comma; बिल्डर और उनके लोग उसे जलील करते हुए कहते थे कि &OpenCurlyDoubleQuote;फ्लैट को भूल जाओ&comma; नहीं तो भटकती रहोगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मामले में बिल्डर कंपनी से जुड़े अजीत आज़ाद&comma; मानब कुमार सिंह&comma; अमित कुमार चौबे&comma; राजीव कुमार ठाकुर&comma; अशोक कुमार सिंह&comma; अभिषेक अशोक कुमार&comma; सरोज ठाकुर&comma; जूगनू सिंहा&comma; संजय कुमार सिंहा और मैनेजर कमलेश कुमार को आरोपी बनाया गया है&period; पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मैनेजर कमलेश कुमार ने पुलिस को गलत जानकारी देकर जांच को प्रभावित करने की कोशिश की&period; मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी-2&comma; पटना सदर ने जांच तेज करने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं&period; पुलिस सूत्रों के अनुसार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है और आवश्यकता पड़ने पर गिरफ्तारी की जाएगी&period;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मामले के अनुसंधानकर्ता उत्तम कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण की गहन छानबीन की जा रही है&period; उन्होंने कहा कि वरीय अधिकारी भी इस मामले की निगरानी कर रहे हैं और हर पहलू को बारीकी से देखा जा रहा है&period; पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी&period; उन्होंने स्वीकार किया की जांच के दौरान पता चला है कि इस बिल्डर के यहां कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई और कई मामले पहले से भी चल रहे है। वहीं पीड़ित महिला शिवप्रिया मिश्रा ने प्रशासन से भावुक अपील करते हुए कहा कि बिल्डर के इस कृत्य ने उन्हें दर-दर भटकने पर मजबूर कर दिया है&period; वह लगातार अपमान और मानसिक प्रताड़ना झेल रही हैं&comma; जिसका सीधा असर उनके बच्चों के जीवन और भविष्य पर पड़ रहा है&period; उन्होंने मांग की है कि जांच पूरी कर जल्द न्याय दिलाया जाए।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महा शिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा निकाला गया

हांडी साहिब गुरुद्वारामें बनेगी रिहाईश, कार सेवा दिल्ली को मिली अहम जिम्मेवारी

रेल समस्याओं को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद कौशलेंद्र कुमार