छात्राओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ भाकपा का जोरदार विरोध मार्च, चित्रगुप्त नगर थाना का किया घेराव

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&sol;पटना&comma; अजित<&sol;strong>। छात्राओं पर बढ़ते अत्याचार और शंभू गर्ल्स हॉस्टल की पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी &lpar;भाकपा&rpar;&comma; पटना जिला के कुम्हरार अंचल परिषद द्वारा मंगलवार को विरोध मार्च निकालकर चित्रगुप्त नगर थाना का घेराव किया गया&period; यह मार्च जहानाबाद जिले की छात्रा के साथ हुई बर्बरता और नृशंस हत्या तथा उसमें कथित प्रशासनिक संलिप्तता के विरोध में आयोजित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मार्च दिन के 2 बजे राजेंद्र नगर पुल के नीचे से शुरू होकर सब्जी मंडी&comma; डॉक्टर कॉलोनी&comma; केंद्रीय विद्यालय&comma; मुन्ना चक होते हुए कॉमर्स कॉलेज परिसर स्थित चित्रगुप्त नगर थाना पहुंचा&comma; जहां यह एक सभा में तब्दील हो गया&period; जुलूस में भाकपा कार्यकर्ताओं के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए&period; छात्रा से जुड़े मामले को दबाने में पुलिसिया तंत्र की भूमिका को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जुलूस का नेतृत्व भाकपा जिला सचिव विश्वजीत कुमार&comma; कुम्हरार अंचल सचिव संजय यादव&comma; प्रखर मार्क्सवादी उदयन राय और महिला नेत्री शांति देवी ने किया&period; लाल झंडों और गगनभेदी नारों के साथ निकले जुलूस को पूरे मार्ग में आम जनता का समर्थन मिला&period; पत्रकार नगर थाना के मुख्य द्वार पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव विश्वजीत कुमार और बांकीपुर अंचल के पूर्व सचिव जितेंद्र कुमार ने प्रशासन&comma; निजी हॉस्टलों और निजी अस्पतालों के कथित भ्रष्ट गठजोड़ की कड़ी आलोचना की। सभा की अध्यक्षता कर रहे कॉमरेड अधिवक्ता संजय यादव ने कहा कि छात्राओं पर हो रहे अत्याचार को भाकपा और समाज किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा&period; उन्होंने पुलिस और सरकार को चेतावनी देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की&period; कार्यक्रम में मनोज कुमार&comma; अरविंद कुमार&comma; गप्पु कुमार&comma; राजेश कुमार&comma; लालती देवी&comma; सोनी देवी&comma; निर्मला देवी&comma; धनश्याम कुमार&comma; संजय कुमार&comma; उमाशंकर सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महा शिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा निकाला गया

हांडी साहिब गुरुद्वारामें बनेगी रिहाईश, कार सेवा दिल्ली को मिली अहम जिम्मेवारी

रेल समस्याओं को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद कौशलेंद्र कुमार