स्वास्थ्य जाँच कराएंगे, पटना स्वस्थ बनाएंगे

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> राधेश्याम परिवार पटना सिटी की ओर से स्वर्गीय अनिल बंका जी की स्मृति में प्रत्येक माह रविवार को आयोजित होने वाला निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर लगातार पाँचवें महीने भी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह शिविर डॉक्टर अमित बांका के नेतृत्व में आयोजित किया गया&comma; जिसमें कुल 27 मरीजों की स्वास्थ्य जाँच की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थापिका शोभा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राधेश्याम परिवार पिछले 9 महीनों से स्वर्गीय अनिल बंका की स्मृति में लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लगातार ऐसे आयोजन कर रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम संयोजक सगीता झुनझुनवाला ने जानकारी दी कि यह सेवा प्रत्येक माह रविवार को नियमित रूप से मरीजों को प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि अगले महीने निःशुल्क लीवर स्कैनिंग जाँच का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के व्यवस्थापक चक्रेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। शिविर के सफल आयोजन में बाबूलाल अग्रवाल&comma; आनंद कमालिया&comma; हरीश हरलालका और रवि कुमार की सक्रिय भूमिका रही।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार के MSME इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम, उद्योग विभाग के सचिव ने हैदराबाद में की महत्वपूर्ण बैठकें

संविधान हत्या दिवस : लोकतंत्र के उस काले अध्याय को देश कभी नहीं भूलेगा : विजय कुमार सिन्हा

मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च