मकान निर्माण को लेकर खूनी टकराव, गोलीबारी में एक व्यक्ति जख्मी, गांव में दहशत

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> सोमवार देर शाम&period; पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर ग्रिड के बगल जुझारपुर गांव में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहा जमीन विवाद अचानक हिंसक हो गया&period; विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया&comma; जिससे पूरे गांव में अफरातफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान विनोद सिंह के रूप में की गई है&period; वहीं&comma; गोली चलाने का आरोप संजीव कुमार पर लगा है&comma; जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्राप्त जानकारी के अनुसार&comma; जुझारपुर गांव के एक टोला में एक व्यक्ति द्वारा मकान निर्माण का कार्य कराया जा रहा था&period; इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और जमीन पर कब्जे को लेकर विरोध करने लगे&period; देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला गोलीबारी तक पहुंच गया&period; फायरिंग के दौरान विनोद सिंह को गोली लग गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गोली चलने की आवाज सुनते ही मकान निर्माण में लगे मजदूर और राजमिस्त्री जान बचाकर मौके से भाग खड़े हुए&period; घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया&period; स्थानीय लोगों और परिजनों ने भय के माहौल में घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए संपतचक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया&comma; जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना के बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया&period; फिलहाल घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की सूचना मिलते ही गौरीचक थाना अध्यक्ष रवि कुमार&comma; जो फिलहाल प्रभारी थाना अध्यक्ष हैं&comma; दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया&period; इसके साथ ही एसडीपीओ-2 रंजन कुमार भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए&period; पुलिस ने बताया कि जुझारपुर गांव में मकान निर्माण के दौरान गोलीबारी की घटना हुई है&comma; जिसमें विनोद सिंह घायल हुए हैं&period; गोली चलाने वाले आरोपी संजीव कुमार की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है&period; गांव में एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना विश्वविद्यालय के छात्रावासों में सघन छापेमारी, 8 गिरफ्तार!

दानापुर रेल उपखंड में विशेष अभियान, यात्रियों को सुरक्षा व सतर्कता का संदेश

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन का ‘सेकेंड चांस’ अभियान : 22 स्कूलों की 381 अनुत्तीर्ण बालिकाओं को मिल रहा शैक्षणिक सहारा