गौरीचक नयाटोला वार्ड-15 में जलजमाव से नारकीय स्थिति, जनप्रतिनिधि बेपरवाह

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> सम्पतचक प्रखंड अंतर्गत लंका कछुआरा पंचायत के गौरीचक नयाटोला वार्ड-15 के लोग इन दिनों भारी जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं&period; इलाके में नाले की समुचित निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर बह रहा है और कई-कई दिनों तक जमा रहता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों ने बताया कि जलजमाव के कारण सड़कें कीचड़ में तब्दील हो चुकी हैं&period; महिलाओं&comma; बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है&period; शाम ढलते ही बिच्छू और जहरीले कीड़ों का खतरा बना रहता है&period; वहीं रात के अंधेरे में पानी में चलना बेहद जोखिम भरा हो जाता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय निवासी आरोप लगा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों को सिर्फ चुनाव के समय जनता की याद आती है&period; वोट के लिए हर बार नाला व सड़क निर्माण का वादा किया जाता है लेकिन चुनाव जीतने के बाद सब वादे हवा हो जाते हैं&period; लोगों का कहना है कि यहां विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों में आपसी टकराव और जिम्मेदारियों से बचने की होड़ लगी रहती है&period; जिससे जनता परेशान होती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लोगों ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक रामानंद जी स्वयं यहां आ चुके हैं और समस्या को देखा भी है&period; लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं हो सका&period; वार्ड के निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाए ताकि डेंगू&comma; मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलाव को रोका जा सके। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता संजीव शरद उर्फ गुड्डू जनक राम राहुल सिंह सहित स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे&period; साथ ही अगली बार वोट उन्हीं को देंगे जो वास्तव में जनहित में काम करेगा&period; न कि सिर्फ चुनावी वादे करने आएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

लेबर डे की छुट्टी के बीच कुछ निजी स्कूलों में पढ़ाई, नियमों के पालन पर उठे सवाल

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर ‘प्रोजेक्ट स्वाभिमान’ की शुरुआत, ईंट भट्ठा मजदूरों के बच्चों के लिए खुले ‘अक्षर लर्निंग सेंटर’

बंद चीनी मिलों को सहकारी संस्थाओं के माध्यम से चलाने के लिए एक्ट में होगा संशोधन