दो दिनों की बारिश में अपना घराना न्यू मिल्लत कोलोनी सेक्टर 3 में जल जमाव

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> दो दिनों से रुकरुक कर हो रही भारी और मूसलाधार बारिश ने कई निचले इलाके में सड़कों गलियों में पानी पानी कर दिया है। नई मिल्लत कॉलोनी और अपना घराना में सड़क पूरी तरह जल जमाव में डूब गया है जिससे आने जाने वालों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह इलाका नगर निगम वार्ड नम्बर 3 में आता है लेकिन इस जल जमाव की जानकारी देने के बावजूद जल निकासी का कोई उपाय निगम या स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा नही कराया जा रहा है। गौरतलब हो कि नगर निगम के वार्ड 3 में आने वाली इन कॉलोनी में कमिश्नर &comma;आईपीएस आईएएस व कई विभागों के डायरेक्टर का निवास है इसके बावजूद किसी का ध्यान इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने में नही है। युवाओं और बड़े तो किसी तरह आवाजाही कर ले रहे हैं लेकिन महिलाओ &comma; बुजुर्गों और बच्चो को जल भराव वाले रास्ते से आने जाने में परेशानी हो रही है । स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में विधायक दीघा के कभी दर्शन नही हुए सांसद भी नदारद रहते हैं। इसके लिए लोगो का कहना है कि इन कॉलोनी में अल्पसंख्यक समुदाय के परिवारों की सरकार अनदेखी कर रही है । बता दें कि इन कॉलोनी में समुचित रूप से न ड्रेनेज और न ही नाला की व्यवस्था ही हो पाई है। एक बुजुर्ग ने बताया अभी बरसता का महीना शुरू हुआ है और आगे अल्लाह ही यहाँ के लोगो को देखने वाले हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक के द्वारा जिले के पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की पहली बैठक संपन्न

टीबी मुक्त भारत अभियान : बनबमखी प्रखंड के धरहरा में आयोजित सत्संग में उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा की गई टीबी जांच