16 जुलाई से देखें ‘रक्तांचल सीजन-3’ : इस बार बदले, सत्ता और वर्चस्व की जंग होगी और भी खतरनाक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>पूर्वांचल की राजनीति&comma; अपराध और माफिया की दुनिया पर आधारित चर्चित क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज &&num;8216&semi;रक्तांचल सीजन-3&&num;8217&semi; के प्रमोशन के सिलसिले में अभिनेता क्रांति प्रकाश झा&comma; निकितिन धीर और निर्देशक रितम श्रीवास्तव पटना पहुंचे। होटल चाणक्या में आयोजित प्रेस वार्ता में कलाकारों ने सीरीज के नए सीजन&comma; अपने किरदारों और बिहार से मिले प्यार को लेकर खुलकर बातचीत की। मीडिया से बातचीत करते हुए कलाकारों ने कहा कि रक्तांचल सिर्फ एक गैंगवार की कहानी नहीं&comma; बल्कि सत्ता&comma; राजनीति&comma; विश्वासघात और बदले की उस मानसिकता की कहानी है&comma; जो समय के साथ और भी खतरनाक होती चली जाती है। तीसरे सीजन में दर्शकों को पहले से कहीं अधिक रोमांच&comma; बड़े ट्विस्ट और दमदार एक्शन देखने को मिलेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अभिनेता क्रांति प्रकाश झा ने कहा कि बिहार हमेशा मेरे लिए बेहद खास रहा है। यहां के दर्शकों ने &&num;8216&semi;रक्तांचल&&num;8217&semi; के दोनों सीजन को भरपूर प्यार दिया। तीसरे सीजन में विजय सिंह का किरदार पहले से ज्यादा परिपक्व&comma; आक्रामक और बदले की आग से भरा हुआ नजर आएगा। हमें पूरा विश्वास है कि यह सीजन दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।&&num;8221&semi; उन्होंने कहा कि पटना आकर प्रमोशन करना उनके लिए घर लौटने जैसा अनुभव है और बिहार के दर्शकों का उत्साह हमेशा उन्हें नई ऊर्जा देता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अभिनेता निकितिन धीर ने कहा कि वसीम खान का किरदार इस बार पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और रणनीतिक नजर आएगा। सत्ता की लड़ाई अब सिर्फ ताकत की नहीं&comma; बल्कि दिमाग और राजनीति की भी है। दर्शकों को दोनों किरदारों के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार और पूर्वांचल के दर्शकों का वेब कंटेंट के प्रति बढ़ता जुड़ाव उत्साहित करने वाला है और इसी वजह से टीम यहां आकर सीधे दर्शकों से जुड़ना चाहती थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सीरीज के निर्देशक रितम श्रीवास्तव ने बताया कि &&num;8220&semi;रक्तांचल का तीसरा सीजन सिर्फ कहानी को आगे नहीं बढ़ाता&comma; बल्कि इसके किरदारों और राजनीतिक समीकरणों को भी नई ऊंचाई देता है। हमने कहानी को पहले से अधिक वास्तविक&comma; प्रभावशाली और सिनेमाई बनाने का प्रयास किया है। दर्शकों को हर एपिसोड में नया रोमांच मिलेगा। उन्होंने बताया कि सीरीज की कहानी लेखक सिद्धार्थ मिश्रा ने लिखी है और इसमें बदलते राजनीतिक हालात&comma; नए गठबंधन&comma; विश्वासघात और वर्चस्व की जंग को बेहद रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। रक्तांचल सीजन-3 का प्रीमियर 16 जुलाई से अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर होगा&comma; जहां दर्शक इसे बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मुफ्त में देख सकेंगे। इस सीजन में क्रांति प्रकाश झा&comma; निकितिन धीर&comma; करण पटेल&comma; माही गिल&comma; राजेश कुमार और विक्रम कोचर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार : कृषि विकास को गति देने के लिए शेखपुरा डीएम गंभीर, टास्क फोर्स बैठक में दिए कई निर्देश

बिहार : सहयोग कार्यक्रम से 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना वीमेंस कॉलेज में वित्तीय साक्षरता एवं सेबी निवेशक जागरूकता पर छात्र विकास कार्यक्रम आयोजित