चिकित्सा के क्षेत्र में पटना साहिब को मिलेगा जिला अस्पताल के रूप में विशेष सौगात

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>&rpar; पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह सचेतक रत्नेश कुशवाहा ने नव निर्मित गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के नए भवन का निरीक्षण किया। विधायक सह सचेतक रत्नेश कुशवाहा ने बताया कि आगामी 20 जुलाई को माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नई चिकित्सा सुविधा का लोकार्पण करेंगे।इस अस्पताल के नव निर्मित भवन में मरीजों के लिए सौ बिस्तर उपलब्ध रहेंगे साथ ही तीस बिस्तर का आई सी यू भी उपलब्ध रहेगा। यहां सर्जरी मेडिसन आर्थो&comma; गायनी&comma;नेत्र&comma; यूरिनोलॉजी एवं अन्य प्रकार के मरीजों का इलाज किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महिलाओं के प्रसव और नवजात शिशुओं के लिए विशेष सुविधाओं का व्यवस्था किया गया है। 20 जुलाई के बाद डायलिसिस की भी सुविधा उपलब्ध होगी। यहां चौबीसों घंटे मरीजों के सेवा के लिए कार्य करेंगे। स्वास्थ के क्षेत्र में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना साहिब विधानसभा को विशेष सौगात देने जा रहे हैं। जिला अस्पताल के रूप में पूरे प्रदेश के अस्पताल के लिए आदर्श होगा। बिहार सरकार आम जनों के स्वास्थ्य जीवन के प्रति जागरूक हैं और बेहतर सुविधा मिले इसके लिए कार्य कर रही है। रत्नेश कुशवाहा के साथ अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर सुधा शंकर राय&comma; डॉक्टर राजेश कुमार डॉक्टर शबीर खान मीडिया प्रभारी प्रदीप काश&comma; बीरेंद्र सिंह&comma; स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि बलराम चौधरी भी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 12 जन समस्याएं, समय पर निपटारे का दिया निर्देश

शेखपुरा डीएम शेखर आनंद का सख्त फरमान – 2 सप्ताह में निपटाएं सभी लंबित आवेदन, नहीं तो कार्रवाई

बिहार : 15 अगस्त की तैयारियां शुरू, परेड ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह – डीएम शेखपुरा ने दिए निर्देश