मतदान को लेकर सुबह सवेरे से ही कतारों में देखे गए मतदाता

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> अररिया लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आज मंगलवार को तीसरे चरण का चुनाव सभी विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल में &comma;उत्साह के साथ मतदान हुआ। जहाँ बथनाहा थाना क्षेत्र के श्यामनगर प्राथमिक विद्यालय बूथ संख्या 68 तथा 69 पर मतदान के लिए ग्रामीण सुबह के 6&period;30 बजे से पूर्व ही महिलाओं तथा पुरुष मतदाताओं को लंबी कतारों में देखा गया । मतदाताओं में मतदान के प्रति काफी उत्साह व जोश था । बूथ संख्या 68 उत्तर भाग पर ईवीएम खराब हो जाने के कारण 30 मिनट विलंब से मतदान प्रारंभ हुआ। जबकि बूथ संख्या 69 पर निर्धारित समय से मतदान प्रारंभ हो चुका था ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं इस बूथ पर कई बुजुर्ग मतदाता भी मत डालने पहुंचे जिनमें वार्ड संख्या- 14 के 92 वर्षीय फणींद्र नाथ सिंह अपने प्रपौत्र के साथ मतदान कर वापस लौट रहे थे। पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि देश की तरक्की तथा उन्नति के लिए मतदान किया है । कहा&comma; &&num;8220&semi;जबतक शरीर में जान है तबतक मतदान करता रहूंगा ।&&num;8221&semi;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं पहली बार वोट डालने पहुंची श्यामनगर वार्ड संख्या-15 की राज नंदनी काफी उत्साहित दिखी। वोट का निशान दिखाते हुए कहा&comma;&&num;8221&semi; मैंने अपने जीवन का पहला मतदान शिक्षा &comma; सुरक्षा के साथ एक सशक्त तथा मजबूत सरकार बनाने के लिए किया है।&&num;8221&semi;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं क्षेत्र के बथनाहा &comma; फेना &comma; बेलाही &comma; सहवाजपुर &comma; भद्रेश्वर&comma;सोनापुर &comma;चकोड़वा &comma;पथरदेवा तथा भंगही&comma; नवाबगंज&comma;लक्ष्मीपुर&comma;पथराहा&comma; घूरना&comma;मानिकपुर&comma; अचरा&comma; नरपतगंज आदि स्थानों के बूथों पर निर्धारित समय से मतदान प्रारंभ हो चुका था । इन स्थानों पर भी मतदान के प्रति लोगों में जोश व उत्साह देखा गया । बताते चलें कि सीमा क्षेत्र में एसएसबी एवं जिला प्रशासन के चौकस रहने से&comma; समाचार प्रेषण तक क्षेत्र में मतदान शांति पूर्ण चल रहा था।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की