बिहार में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई वोटर अधिकार यात्रा : राजेश राम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> आज सदाक़त आश्रम&comma; पटना में आयोजित कृतज्ञता सभा में वोटर अधिकार यात्रा के समापन के उपरांत राजेश राम ने राज्यवासियों&comma; कांग्रेस परिवार और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं&comma; बल्कि बिहार के लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया अध्याय है&comma; और इसकी सफलता जनता&comma; कार्यकर्ताओं व कांग्रेस नेतृत्व की सामूहिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से मंचासीन अतिथियों और उपस्थित नेताओं का आभार प्रकट किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राजेश राम ने सबसे पहले मंचासीन अतिथियों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया&comma; प्रिंट मीडिया&comma; छायाकार व सोशल मीडिया प्रतिनिधियों को यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में उनके सहयोग के लिए आभार प्रगट किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राजेश राम ने कहा कि इस धन्यवाद सभा में वे मीडिया और कार्यकर्ताओं के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं&comma; जिन्होंने गहन वोटर पुनरीक्षण &lpar;SIR&rpar; अभियान के दौरान पूरे 17 दिन बिहार भर में जनता की आवाज़ को उनके माध्यम से आगे पहुँचाया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि जब यह गहन वोटर पुनरीक्षण का काम शुरू हुआ&comma; तब बिहार में INDIA गठबंधन और प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने संयुक्त प्रयास के साथ जनता के बीच संवाद स्थापित किया और आज उसी का परिणाम है कि एसआईआर के मुद्दे की सच्चाई जनता तक पहुँची।<br &sol;>उन्होंने कहा कि आदरणीय राहुल गांधी जी द्वारा दिल्ली में डेढ़ घंटे की प्रेस ब्रीफिंग के बाद न तो चुनाव आयोग और न ही सरकार कोई उत्तर देने में सक्षम रही।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राजेश राम ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे राहुल गांधी जी&comma; कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी&comma; के&period;सी&period; वेणुगोपाल&comma; कृष्णा अल्लावरु&comma; शहनवाज़ आलम&comma; सुशील पासी और देवेंद्र यादव सहित ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सभी नेताओं के आभारी हैं जिन्होंने लगभग 17 दिनों तक चली इस योजना को अपनी शक्ति दी। उन्होंने ऑल इंडिया से आए वर्किंग कमिटी के सदस्यगण&comma; सांसदगण&comma; पूर्व सांसदगण&comma; महिला कांग्रेस&comma; एनएसयूआई&comma; यूथ कांग्रेस और अन्य सभी संगठनों का भी आभार जताया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने मीडिया वैन का ज़िक्र करते हुए कहा कि 1400 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग 90 पत्रकारों&comma; यूट्यूबरों और सोशल मीडिया प्रतिनिधियों ने योगदान दिया। उन्होंने माना कि मीडिया वैन में यात्रा कठिन रही&comma; लेकिन सभी ने धैर्य और परिश्रम से इसे सम्भाला। इस दौरान राहुल गांधी जी स्वयं भी मीडिया की सुरक्षा और व्यवस्था पर नज़र रखे हुए थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राजेश राम ने कहा कि ज़िला अध्यक्षों&comma; प्रखंड अध्यक्षों और प्रत्येक छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं ने अपनी भूमिका निभाई और यही ताक़त इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मूलतः गांधी मैदान में बड़े पैमाने की रैली की तैयारी थी&comma; पर परिस्थितियों के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसके बावजूद गांधी मैदान में रातभर में 36&comma;000 से अधिक लोग जुट गए और सुबह होते-होते यह संख्या 50&comma;000 से ऊपर पहुँच गई। अनुमानतः 2 से ढाई लाख का कारवां इस यात्रा से जुड़ा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि कई हज़ार लोग राहुल गांधी जी की यात्रा निकल जाने के बाद भी गांधी मैदान में ही बैठे रह गए। भीड़ इतनी विशाल थी कि यात्रा का काफ़िला छोटा लगने लगा। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में एक ऐतिहासिक दृश्य था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राजेश राम ने असम कांग्रेस और अन्य राज्यों से आए नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह यात्रा तीन टीमों के प्रयास से सफल हुई – बैजू जी की टीम&comma; त्यागी जी की टीम &lpar;जिन्हें इस कार्यक्रम में चोट भी लगी&rpar;&comma; और राहुल गांधी जी की टीम। उन्होंने कहा कि यदि किसी एक व्यक्ति को इस यात्रा का श्रेय दिया जाए तो वह राहुल गांधी हैं जिन्होंने पूरी ताक़त से इसे संचालित किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने अपील की कि यह कारवां रुकना नहीं चाहिए और हर ज़िला व प्रखंड मुख्यालय में वोटर अधिकार जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा पर सीधा प्रहार-<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पत्रकारों के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजेश राम ने कहा कि भाजपा और उसके नेता असली मुद्दों से भागने के लिए हिंसा और झूठ का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोकतांत्रिक आंदोलनों को बदनाम करने के लिए भाजपा तरह-तरह के दुष्प्रचार कर रही है&comma; लेकिन जनता सब देख रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा की हम महात्मा गांधी के अनुयायी हैं। हमारी राजनीति जनता की बातों को उठाने और सच्चाई सामने रखने की है। भाजपा हिंसा और उकसावे की भाषा बोलती है&comma; लेकिन हम वैचारिक संघर्ष में विश्वास करते हैं। हिंसा चाहे शारीरिक हो या शाब्दिक – उससे हमारी पार्टी का कोई सरोकार नहीं। भाजपा को यह समझ लेना चाहिए कि जनता अब छलावे में नहीं आएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों पर उन्होंने तीखा तंज़ कसते हुए कहा –<br &sol;>&OpenCurlyDoubleQuote;जब जनता बेरोज़गारी&comma; पलायन और 70&comma;000 करोड़ के घोटाले पर सवाल पूछती है&comma; तब मोदी जी मां की आड़ में राजनीति करने लगते हैं। लेकिन बिहार की जनता अब सब समझ चुकी है। सवाल यह है कि बेगूसराय की 84 वर्षीय उर्मिला देवी जैसी जीवित महिलाओं को वोटर लिस्ट में मृत क्यों घोषित किया गया&quest; असली मुद्दा यह है कि एसआईआर ने लोकतंत्र को शर्मसार किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राजेश राम ने अंत में कहा कि यह केवल यात्रा नहीं थी&comma; बल्कि बिहार के इतिहास में एक नया अध्याय था। &OpenCurlyDoubleQuote;जनता ने दिखा दिया है कि अब वह बदलाव चाहती है। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन हर जिले और प्रखंड में जाकर जनता का नाम वोटर सूची में जोड़ने और उनके अधिकार सुरक्षित करने का कार्य निरंतर जारी रखेगी। गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब यह प्रमाण है कि बिहार नई दमखम के साथ उठ खड़ा हुआ है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रेस ब्रिफिंग में कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खान&comma; विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा&comma; राष्ट्रीय सचिव सह बिहार के सह प्रभारी सुशील पासी&comma; पूनम पासवान&comma; डा0 समीर कुमार सिंह&comma; प्रेमचन्द्र मिश्रा&comma; जितेन्द्र गुप्ता&comma; मोती लाल शर्मा&comma; प्रतिमा कुमारी दास&comma; इजहारूल हुसैन&comma; अफाक आलम &comma; अजय कुमार सिंह प्रमुख थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मंत्री का ऐलान, आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य कर्मियों की होगी तैनाती

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैंकर्स समिति की बैठक

बेगूसराय में जिलाधिकारी ने रेफरल अस्पताल और स्कूल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश