स्‍वैच्छिक रक्‍तदान शिविर का आयोजन

&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> निरामया ब्लड बैंक&comma; द हेल्पर एवं हरचित्रा फाउंडेशन के तत्वावधान में समाजसेवी रूबी राजपूत एवं गौतम दत्ता द्वारा स्‍वैच्छिक रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया गया&period; शिविर में मुख्य अतिथियों के रूप में बिहार भाजपा के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बरुन कुमार सिंह और सेतु सिंह ने शिरकत की। इस मौके पर पर मौजूद अतिथियों ने कहा कि रक्तदान महादान कहलाता है क्योंकि हमारा रक्त मुसीबत में किसी के काम आता है और हम एक अनजान से खून का रिश्ता बना लेते हैं&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिविर खेल दिवस एवं समाज सेविका रूबी राजपूत के जन्मदिन के उपलक्ष्य में लगाया गया। मुख्य अतिथि बरुन कुमार सिंह ने कहा कि हमें रूबी राजपूत एवं गौतम दत्ता जैसे युवाओं से सीख लेनी चाहिए जिन्होंने समाज हित में इस स्वैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। युवाओं को चाहिए कि वे इनकी तरह स्वैक्षिक रक्तदान करें ताकि किसी भी जरूरतमंद की जान बचाई जा सके&period; बीजेपी के सेतु सिंह ने कहा कि द हेल्पर और हरचित्रा फाउंडेशन समाज हित में अच्छा काम कर रही हैं। शिविर में आए हुए अतिथियों और स्वैक्षिक रक्तदान करने वाले युवाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर समाजसेवी गौतम दत्ता ने कहा कि जब किसी अपने का जीवन खतरे में हो तब रक्त की महत्ता समझ में आती है। आज हमारे द्वारा किया और करवाया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में सहायक होगा। रक्त के लिए कभी किसी का जीवन समाप्त न हो इस बात की जिम्मेदारी हम सब पर है&period; समाज सेविका रूबी राजपूत ने कहा कि रक्तदान महादान है। आपके रक्त की एक यूनिट से तीन मरीजों की जान बच सकती है। इसलिए मरीजों की जान बचाने के लिए रक्तदान करिए। कहा कि किसी भी स्वस्थ व्यक्ति द्वारा दान किया गया रक्त शरीर में फिर से 24 घंटे में बन जाता है और इससे शरीर पर किसी भी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर