पानी भरने को लेकर हुई हिंसक झड़प करीब छः लोग घायल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">धनबाद&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon; <&sol;mark><&sol;strong>बाघमारा मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत नावागढ़ बस्ती में चापाकल से पानी भरने के सवाल पर दो समुदाय के लोगों के बीच हिंसक झड़प हुई&period; दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडा सहित घातक हथियारों से प्रहार किया&period; फायरिंग भी हुई&comma; जिससे पूरा गांव दहल उठा&period; आधा दर्जन दोपहिया वाहन और एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया&period; दोनों ओर से पत्‍थर और ईंट फेंके गए&period; पूरी सड़क पत्‍थर और ईंट के टुकड़ों से पट गया&period; इस उपद्रव में दर्जन भर आवास और दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं&period; दोपहर करीब 12 बजे से दोनों पक्षों में झड़प शुरू हुई&comma; जो शाम करीब चार बजे के बाद भी जारी रही&period; छह से ज्यादा लोग घायल हुए हैं&period; तीन लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है&period;शाम तक दोनों पक्षों के लोग अलग-अलग खेमे में जमे हैं&period; रह-रह कर गोलीबारी की आवाज सुनाई दे रही है&period; नोक-झोंक के साथ शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला&period; बताया जाता है कि दोनों पक्षों में नोक-झोंक के साथ झड़प शुरू हुई&comma; जिसने बाद में हिंसक रूप धारण कर लिया&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी निशा मुर्मू&comma; बीडीओ सुनील प्रजापति&comma; सीओ कमल किशोर सिंह&comma; इंस्पेक्टर सुभाष सिंह के अलावा मधुबन&comma; सोनारदीह&comma; धर्मबंध&comma; बरोरा थाना की पुलिस समेत जिले से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा&period; पुलिस और प्रशासन के लोग स्थिति संभालने में लगे हुए हैं&period; फिलहाल तनाव बरकरार है&period;घटना में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं&comma; जबकि अनेक लोगों को चोट लगने की सूचना है&period; हालांकि पुलिस के समक्ष खबर लिखे जाने तक कोई जख्मी नहीं आया है&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बारे में लोगों का कहना है कि चापाकल पर पानी भरने के सवाल पर दो लड़कों के बीच नोक झोंक हुई&comma; जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और धीरे-धीरे दोनों पक्ष के लोग जुटते चले गए&period; घटनास्‍थल पर दोनों पक्षों से गांव के करीब पांच सौ लोग जमा थे&period; पुलिस बल की संख्या पहले कम थी&period; शुरुआती दौर में ही पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया था&comma; लेकिन लोगों ने उसे जबरन छुड़ाने की कोशिश की&period; बाद में पुलिस तीन लोगों को पकड़ा है&period;पुलिस ने हालात को नियंत्रित कर लिया है&period; अभी तक गिरफ़्तारी नहीं हुई है<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”