विनय कुमार शर्मा संभालेंगे जमुई सिविल सर्जन की कमान

<p><strong>जमुई&lpar;मो० अंजुम आलम&rpar;&colon;<&sol;strong> मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ&period; विनय कुमार शर्मा जमुई के नए सिविल सर्जन की कमान संभालेंगे। सरकार के संयुक्त सचिव अनिल कुमार के ज्ञापांक 1443 के द्वारा दिए गए जानकारी में डॉ&period; विनय के अलावे मुंगेर जिले के अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ&period; खुश्तर आजमी को जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं सदर अस्पताल भागलपुर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ&period; मनोज कुमार यादव को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहट का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बनाया गया है। निवर्तमान सिविल सर्जन डॉ&period; विजयेंद्र सत्यार्थी ने बताया कि इसे लेकर मुझे भी जानकारी दिया गया है&comma; लेकिन यह नहीं बताया गया है कि मुझे किस पद पर कहां भेजा गया है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

मरीन ड्राइव पर धू-धू कर जली कार, देखते ही देखते जलकर हुई राख

सड़क-नाली व्यवस्था पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, दो दिन में समाधान नहीं तो सड़क जाम

पटनासिटी : मेनहोल से निकलीं करीब 100 ईंटें, लोग देख हुए हैरान