सड़क-नाली व्यवस्था पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, दो दिन में समाधान नहीं तो सड़क जाम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी शरीफ&comma;  à¤¸à¥à¤§à¥€à¤° कुमार<&sol;strong> &colon; नगर परिषद के वार्ड नंबर 28 अंतर्गत बरहमपुर गांव में सड़क और नाली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सड़क जाम कर आंदोलन करेंगे।<br>ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री आवास से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित बरहमपुर गांव आज भी बुनियादी जनसुविधाओं के लिए परेशान है। कई वर्षों से बरहमपुर गांव के लोगों के लिए रानीपुर की ओर आने-जाने वाला मुख्य मार्ग बदहाल स्थिति में है और नाले में तब्दील हो चुका है। सड़क पर जलजमाव और गंदगी के कारण लोगों को रोजाना काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;09&sol;img-20260904-wa00226059032968109351898&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-92090" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों ने बताया कि कुछ स्थानों पर नाले का निर्माण तो कराया गया&comma; लेकिन नाले के पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। नाले का पानी सड़क पर ही गिरने और बहने के कारण रास्ता लगातार खराब होता जा रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों का आरोप है कि बदहाल रास्ते के कारण कई लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों के मुताबिक&comma; हादसों में कई लोगों के हाथ और कमर में गंभीर चोटें आई हैं तथा कुछ लोगों की हड्डियां तक टूट गई हैं। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है।<br>ग्रामीणों ने कहा कि वे लंबे समय से सड़क&comma; नाली और जलनिकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग करते आ रहे हैं&comma; लेकिन उनकी समस्या पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी को लेकर ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक श्याम रजक&comma; सांसद मीसा भारती&comma; वार्ड पार्षद तथा नगर परिषद के अध्यक्ष के खिलाफ भी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का समाधान कराने के लिए गंभीरता से पहल करनी चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन और नगर परिषद को दो दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में सड़क&comma; नाली और जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं किया गया&comma; तो वे सड़क पर उतरकर रोड जाम और आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि वे अब आश्वासन नहीं&comma; बल्कि समस्या का स्थायी समाधान चाहते हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

मरीन ड्राइव पर धू-धू कर जली कार, देखते ही देखते जलकर हुई राख

पटनासिटी : मेनहोल से निकलीं करीब 100 ईंटें, लोग देख हुए हैरान

नो-एंट्री तोड़ने वाले कमर्शियल वाहनों पर पुलिस का शिकंजा