मनरेगा योजना से पुल बनाने के बाद एप्रोच पथ नहीं बनाने से ग्रामीणों में आक्रोश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> नरपतगंज अंचल क्षेत्र अंतर्गत अचरा पंचायत के वार्ड -13 में मनरेगा योजना से लगभग 10 लाख की लागत से बने पुल के दोनों तरफ एप्रोच पथ नहीं बनाए जाने से आज शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए पुल के समीप प्रदर्शन कर पीआरएस पर मनमानी व भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। यह मामला अचरा पंचायत के वार्ड संख्या-13 तोप नवाबगंज स्थित प्रधानमंत्री सड़क से चंदेश्वरी यादव के खेत के तरफ जाने वाले सड़क का है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जहां एक वर्ष पूर्व मनरेगा योजना से 9 लाख 92&comma;700 की लागत से आरसीसी पुल का निर्माण पीआरएस के द्वारा किया गया था। मौके पर वार्ड सदस्य संजय यादव ने बताया कि पुल निर्माण का लगभग एक वर्ष हो चुका है&comma; अब तक अप्रोच पथ पर मिट्टी नहीं देने से लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई होती है।कमरभर पानी में डुबकर आना जाना पड़ता है। इसकी जांच वरीय अधिकारी को करना चाहिए। वहीं उपस्थित ग्रामीणों में चंदेश्वरी यादव&comma; शिवानंद यादव&comma;छूतहरु यादव&comma; विद्यानंद यादव&comma; भीखन यादव&comma;मिथिलेश यादव&comma;रामवृक्ष पासवान ने कहा कि समय रहते अप्रोच पथ का निर्माण नहीं हुआ तो हम ग्रामीण जिला पदाधिकारी अररिया को लिखित आवेदन देकर जांच करवाएंगे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

दरभंगा में एनडीए प्रत्याशी सर्वेश सिंह और डॉ. घनश्याम राय ने दाखिल किया नामांकन, आशीर्वाद सभा में संजय सरावगी समेत एनडीए नेता-कार्यकर्ता जुटे

घर में सांप भगाने के दौरान युवक को डंसा, एम्स में चल रहा इलाज

छपरा से रोहिणी को लोकसभा भेजेंगे मामा साधु यादव, बोले- चुनाव लड़ेंगी तो पूरा समर्थन रहेगा