अंचल कार्यालय के बाहर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, लंबित कार्यों से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजीत। <&sol;strong>फुलवारी शरीफ अंचल कार्यालय में गुरुवार को अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया&period; कुरकुरी पंचायत के मुखिया के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की&period; प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि महीनों से विभिन्न सरकारी कार्य लंबित हैं और बार-बार अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद उनका समाधान नहीं हो रहा है&period; प्रदर्शन के दौरान अंचलाधिकारी के कार्यालय में मौजूद नहीं रहने से लोगों की नाराजगी और बढ़ गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कुरकुरी पंचायत के मुखिया ने आरोप लगाया कि वर्तमान अंचलाधिकारी के पदभार संभालने के बाद से राजस्व और विकास से जुड़े अधिकांश कार्य लंबित पड़े हैं&period; उन्होंने कहा कि पहले लोगों के कार्य समय पर पूरे हो जाते थे&comma; लेकिन अब फाइलें बिना कार्रवाई के पड़ी रहती हैं&comma; जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गोनपुरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रामप्रवेश सिंह ने भी अंचलाधिकारी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सकरेचा में आयोजित सहयोग शिविर में भी अंचलाधिकारी मौजूद नहीं थीं&comma; जबकि भूमि विवादों के समाधान की जिम्मेदारी उन्हीं की थी&period; उन्होंने आरोप लगाया कि जनसमस्याओं का समाधान करने के बजाय जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई और मुकदमा दर्ज कराने की बात कही जाती है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने&comma; अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार लाने और आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करने की मांग की&period; उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलवारी शरीफ की अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्य के कारण वह और अंचल कार्यालय के कई पदाधिकारी-कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में व्यस्त थे&comma; जिससे कुछ मामलों के निष्पादन में देरी हुई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब सभी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा कर दिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बिहार, साइबर अपराध पर सख्त : मुख्य सचिव और डीजीपी ने की जिलाधिकारियों-एसपी के साथ समीक्षा बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए

संत रविदास के समरसता संदेश को गांव-गांव पहुंचाएगी सरकार : सीएम