526 लीटर विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त : टेम्पो, कार और ट्रैक्टर भी पुलिस ने किया जब्त!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। दानापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 526&period;32 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है&period; पुलिस ने शराब लोड करने में इस्तेमाल किए जा रहे एक टेम्पो&comma; एक कार और एक ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है&period; मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार 5 अगस्त की रात सूचना मिली थी कि दानापुर थाना क्षेत्र के अशोक पुरी कॉलोनी रोड स्थित लेखा नगर के पास कुछ लोग दो-तीन वाहनों पर अवैध विदेशी शराब लोड कर रहे हैं&period; सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पश्चिमी&rpar; के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक दानापुर-01 के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके पर खड़े एक टेम्पो&comma; एक कार और एक ट्रैक्टर की तलाशी ली&period; तीनों वाहन लावारिस अवस्था में मिले&comma; जिनसे कुल 526&period;32 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई&period; इसके बाद पुलिस ने शराब और तीनों वाहनों को जब्त कर लिया। इस मामले में दानापुर थाना कांड संख्या 859&sol;26 दर्ज किया गया है&period; पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी में शामिल आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बिहार, साइबर अपराध पर सख्त : मुख्य सचिव और डीजीपी ने की जिलाधिकारियों-एसपी के साथ समीक्षा बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए

संत रविदास के समरसता संदेश को गांव-गांव पहुंचाएगी सरकार : सीएम