एनडीए कार्यालय खोल किया विजय का आगाज

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना सिटी&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> भारतीय जनतांत्रिक गठबंधन का कार्यालय नईं सड़क चौक पटना सिटी स्थित भामाशाह ट्रस्ट भवन में खोला गया। कार्यालय का उद्धघाटन एनडीए के उम्मीदवार भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री रविशंकर प्रसाद ने किया। इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव जी भी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यालय उद्धघाटन के उपरांत एनडीए के भाजपा उम्मीदवार श्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राष्ट्र को आर्थिक एवम् सामरिक दृष्टि से मजबूत बनाने के लिए केंद्र में भाजपा की सरकार होना जरूरी है। मोदी जी के नेतृत्व में देश आर्थिक दृष्टिकोण से पांचवा स्थान हासिल किया है तो सामरिक दृष्टि से मजबूत राष्ट्र होने का एहसास पूरे विश्व को कराया है। देश में गरीब तबके के लिए प्रधानमन्त्री अन्न योजना&comma; गरीबों के लिए आवास योजना&comma; किसानों को सालाना आर्थिक लाभ&comma; महिलाओं के लिए उज्जवला गैस योजना&comma; आवागमन के लिए ग्रामीण सड़क&comma; राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण &comma; युवाओं के लिए कौशल विकास मिशन ये सारे कार्य देश के आंतरिक मजबूती प्रदान करने वाली है।<br &sol;>कार्यक्रम में मंच संचालन संजीव यादव ने किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस कार्यक्रम में पटना साहिब विधानसभा चुनाव प्रभारी दिनेश पटेल&comma; पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार&comma; जदयू नेता आशिफ कमाल&comma; पप्पू मेहता&comma; रूपनारायण मेहता&comma; रंजीत सिन्हा तन्नू जी&comma; किरण शंकर&comma; नितिन कुमार रिंकू&comma; प्रभाकर मिश्रा&comma; प्रदीप काश&comma; लल्लू शर्मा&comma; रामनाथ पटवा&comma; विनोद पासवान&comma; प्रेम निषाद&comma; कांति केसरी&comma; पार्षद किरण मेहता&comma; तारा देवी&comma;अंजली राय&comma; मुन्ना जायसवाल&comma; विनोद शर्मा सहित स्मिता रानी&comma; सीता सिंहा&comma; शशि बलिहार&comma; हेमलता शर्मा&comma; सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री