गौरीचक में हथियार लहराकर ऑटो चालक से रंगदारी मांगने का वीडियो वायरल!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में अपराधी बेलगाम हो गए हैं&period; कंसारी गांव के पास हथियार लहराकर दो युवकों द्वारा ऑटो चालक से रंगदारी मांगने और फायरिंग करने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है&period;वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है&period;स्थानीय लोगों ने बताया कि कंसारी क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा है&period; हथियार लेकर घूमना&comma; रंगदारी मांगना और खुलेआम फायरिंग आम हो गया है&period; लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वायरल वीडियो में दो युवक हथियार लहराते हुए दिख रहे हैं&period; एक ने सफेद टी-शर्ट और पैंट पहन रखा है और हाथ में पिस्टल जैसा हथियार लेकर सड़क पर घूमता नजर आ रहा है&period; वहीं दूसरा युवक चेक शर्ट और गमछा में दिख रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस घटना में बदमाशों ने ऑटो चालक को रोककर जबरन पैसा मांगा और रंगदारी नहीं देने पर गोली चला दी गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया&period;फायरिंग के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गौरीचक थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है&period;पुलिस की ओर से चार टीमों का गठन कर छापेमारी शुरू कर दी गई है&period;कंसारी&comma; जुझारपुर&comma; बेलदारीचक और आसपास में देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गौरीचक प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि वीडियो की तकनीकी जांच के बाद आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए हर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है&period; जल्द ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव