जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी पीएचसी के भंडारगृह का हुआ वेरिफिकेशन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> जिले में संभावित बाढ़ के खतरों को देखते हुए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में जिलाधिकारी इनायत खान के निर्देश पर गठित प्रशासनिक व स्वास्थ्य अधिकारियों के विशेष टीम द्वारा जिले के सभी पीएचसी भंडार गृह का औचक निरीक्षण किया गया। विभिन्न प्रखंडों में निरीक्षण की जिम्मेदारी अलग अलग अधिकारियों को सौंपी गयी थी। भंडार गृह के निरीक्षण से संबंधित प्रतिवेदन जिलाधिकारी को उपलब्ध कराया जायेगा। विस्तृत समीक्षा के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर इसे लेकर आगे की रणनीति निर्धारित की जायेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>समय रहते बाढ़ पूर्व सभी तैयारियां जरूरी &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी इनायत खान ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी व संभावित बाढ़ की संभावना को देखते हुए सभी प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों के भंडार गृह के निरीक्षण का आदेश दिया गया है। उन्होंन कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध आवश्यक उपस्कर व दवाओं के आकलन के लिहाज से उन्होंने निरीक्षण को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण से प्राप्त नतीजों के आधार पर जरूरी उपस्कर व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को लेकर जरूरी प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम जल्द जिले में दस्तक देने वाला है। ऐसे में संभावित बाढ़ के खतरों को देखते हुए आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बाढ़ के दौरान जल जनित बीमारियों का खतरा अधिक होता है। इसके लिये स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बाढ़ पूर्व तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में गठित विशेष टीम द्वारा प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों के भंडार गृह का निरीक्षण किया गया। इससे आवश्यक दवा व संसाधनों की कमी का पता लगाया जा सकेगा। इसे ध्यान में रहते हुए बाढ़ पूर्व सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने की कोशिश की जायेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>समय रहते कमियों का पता लगाना जरूरी &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ ने स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिये निरीक्षण की प्रक्रिया को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे बाढ़ पूर्व आवश्यक तैयारियों से जुड़ी कर्मियों का पता लगाया जा सकेगा। ताकि समय रहते इसमें सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी व मरीजों को आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

आशा कर्मियों ने मांगो को लेकर धरना दिया

सीनियर कांस्टेबल प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

विधानसभा में जयनगर से घूरना सड़क निर्माण का मांग