अररिया में वट सावित्री पूजा की धूम, सोलह श्रृंगार में सजी महिलाएं वट वृक्ष के नीचे उमड़ीं

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon; जिले में आज वट सावित्री पूजा की धूम देखने को मिली। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधान और सोलह श्रृंगार के साथ वट वृक्ष के नीचे एकत्रित होकर अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए पूजा-पाठ में जुट गई। हाथों में पूजा की थाली&comma; सिर पर सिंदूर&comma; लाल साड़ी और पारंपरिक गहनों से सजी महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा अर्चना की। उन्होंने सावित्री और सत्यवान की पौराणिक कथा का स्मरण करते हुए उपवास रखा और व्रत की विधिवत पूजन संपन्न की। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वट वृक्षों के आसपास सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। पूजा के दौरान महिलाओं ने बांस की डलिया में फल&comma; फूल&comma; पूड़ी&comma; पकवान और सिंदूर रखकर वट वृक्ष की पूजा की। वट सावित्री पूजा भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति&comma; त्याग और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है। अररिया की महिलाओं ने इस पर्व को आस्था और परंपरा के संगम के रूप में मनाया&comma; जो क्षेत्र में सामाजिक और धार्मिक एकता का परिचायक बना।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, बिहार में औद्योगिक विकास एवं निवेश को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन ट्रायथल बायथल टीम गुजरात के लिए रवाना

अधिवक्ता संघ की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा को भावभीनी विदाई दी