जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर तीन दिवसीय अभियान हुआ शुरू

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon; जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर तीन दिवसीय विशेष अभियान सोमवार से शुरू हुआ। अभियान के क्रम में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना व 70 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिये संचालित प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र लाभुकों का कार्ड बनाया जायेगा। जिलाधिकारी अनिल कुमार के निर्देशानुसार तीन दिवसीय अभियान के क्रम में जिले में 03 लाख लोगों के कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिये स्वास्थ्य विभाग&comma; आईसीडीएस&comma; जीविका&comma; पंचायती राज विभाग&comma; शिक्षा विभाग सहित संबंधित अन्य विभागों को जिलाधिकारी द्वारा जरूरी दिशा जारी करते हुए अभियान के दौरान उनकी भूमिका व जिम्मेदारी तय की गयी है। ताकि आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्ड बनाने को लेकर लोगों में दिखा उत्साह<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अभियान के पहले दिन आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। निर्धारित शिविर में सुबह से ही कार्ड बनाने को लेकर लोगों की कतार लगी थी। जानकारी देते हुए डीएमएनई पंकज कुमार जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के पहले दिन 08 हजार से अधिक लोगों का कार्ड बनाया गया।<br>बताया कि अभियान के क्रम में जिले के विभिन्न पंचायतों में चिह्नित  350 स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित किया गया। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा भी अपने लॉगइन आईडी से लोगों का कार्ड बनाया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सामूहिक प्रयास से अभियान को सफल बनाने की हो रही कवायत<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने बताया कि अभियान के क्रम में अधिक अधिक लोगों का कार्ड बनाने के उद्वेश्य से जिलाधिकारी के मार्गदर्शन व संबंधित विभिन्न विभागों परस्पर सहयोग व समर्थन से विभिन्न स्तरों पर जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को आम लोगों के लिये बेहद लाभकारी बताते हुए इसका बढ़ चढ़ कर लाभ उठाने की अपील लोगों से की।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!