बथनाहा में 56वीं वाहिनी एसएसबी के स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon; बथनाहा में रविवार 01 जून&comma; 2025 को 56 वीं वाहिनी एसएसबी के स्थापना दिवस के अवसर पर आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के ही दिन वर्ष 2012 ईस्वी में 56 वीं बटालियन की स्थापना हुई थी। इस अवसर पर सर्वप्रथम कमांडेन्ट सुरेन्द्र विक्रम के नेतृत्व में सशस्त्र सीमा बल के ध्वज को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा महानिदेशक महोदय&comma; सशस्त्र सीमा बल द्वारा प्राप्त शुभकामना संदेश को पढ़कर समस्त कार्मिकों को सुनाया गया एवं समस्त बल कार्मिकों को संबोधित करते हुए कमांडेन्ट श्री विक्रम ने एसएसबी के इतिहास और सशस्त्र सीमा बल के गठन के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डाला।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> बल का प्राथमिक कार्य सीमावर्ती आबादी के बीच राष्ट्रवाद की भावना पैदा करना और प्रेरणा&comma; प्रशिक्षण&comma; विकास&comma; कल्याण कार्यक्रम और गतिविधियों की एक सतत प्रक्रिया के माध्यम से &&num;8220&semi;सेवा&comma; सुरक्षा और बंधुत्व&&num;8221&semi; के आदर्श वाक्य के माध्यम से उनकी क्षमताओं को विकसित करने में उनकी सहायता करना था। कैबिनेट से&comma; एसएसबी को 2001 में गृह मंत्रालय&comma; भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में स्थानांतरित किया गया था और नेपाल &&num;8211&semi; भूटान सीमा पर काम करने के कर्तव्यों को सौंपा गया था। इसी दौरान स्पेशल सर्विस ब्यूरो से नाम बदलकर सशस्त्र सीमा बल किया गया था। एसएसबी के कुछ बटालियन CI&lpar;OPS&rpar;&comma; ANO और LWE क्षेत्र में भी तैनात हैं। 56 वीं वहिनी के उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा हम सभी भारत-नेपाल व भारत -भूटान सीमा की सुरक्षा के अतिरिक्त देश की आंतरिक सुरक्षा ड्यूटी के प्रति दृढ़ संकल्पित हैं । <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसलिए हमसभी को अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन सम्पूर्ण समर्पण व सत्यनिष्ठा के साथ निरंतर करते रहने की आवश्यकता है। साथ ही कमांडेन्ट द्वारा इस अवसर पर वाहिनी के समस्त बलकर्मिकों को उनके परिवार सहित हार्दिक शुभकामनाएं दी गई ।<br>इस अवसर पर कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम के निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी स्तर पर आयोजित बड़े खाने में काउंटर पार्ट नेपाल APF के अधिकारी एवं कार्मिक शामिल हुए तथा उन्हें मिठाई भी भेंट किया गया। इस अवसर पर कार्मिक को सिल्वर पदक&comma; आन्तरिक सुरक्षा पदक&comma; प्रसंशा-पत्र दिए। वहीं वहिनी मुख्यालय में बच्चों के लिए जलेबी रेस&comma; स्पून लेमन रेस&comma; रस्साकसी&lpar;Tug of war&rpar;&comma; म्यूजिक चेयर रेस&comma; वालीबाल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि का आयोजन किया गया । तथा प्रतियोगिता में विजेता उप-विजेता प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु कमांडेंट के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।इस मौके पर उपस्थित अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने वाहिनी चिकित्सालय का भ्रमण किया जिसमें भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। एसडीपीओ फारबिसगंज मुकेश कुमार&comma; एसडीएम रंजीत कुमार फारबिसगंज&comma; डॉ&period;एच&period;के&period;शिन्दे कमांडेंट चिकित्सा&comma; संजीव कुमार द्वितीय-कमान-अधिकारी&comma; पूर्णेन्दु प्रभाकर उप-कमांडेंट&comma; मदन मोहन भट्ट उप-कमांडेंट&comma; डॉ&period;लीला सहायक कमांडेंट एवं समस्त मिडिया कार्मिक इस दौरान मौजूद थे। तत्पश्चात वाहिनी में समस्त कार्मिक व अधिकारी&comma;संदीक्षा अध्यक्ष एवं संदीक्षा सदस्यों के साथ बड़े खाने में शामिल हुए।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

लायंस क्लब ऑफ़ पाटलिपुत्र सेवा के सौजन्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चोरी के दो एंड्रॉइड मोबाइल के साथ विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

‘युवा फॉर स्वच्छता’ पेंटिंग प्रतियोगिता में सुहानी प्रथम, मनीष द्वितीय और निशा तृतीय