अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की चाकू मारकर की हत्या!

&NewLine;<p><strong>बिहटा&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> राजधानी में अपराधियों का खूनी खेल जारी है। लगातार अपराध के सवालों में पटना पुलिस घिरी हुई है। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के आनंदपुर बाघ पर देर रात में अज्ञात अपराधियों द्वारा धारदार हथियार से एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद अपराधी आराम से भागने में सफल रहा। मृतक व्यक्ति की पहचान भोजपुर जिला के बड़हरा थाना के जवाहर यादव का 30 वर्षीय पुत्र भीम यादव के रूप में हुई हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति भीम सिंह अपने दोस्त को दानापुर जंक्शन लाने गया था इसी दौरान लौटने के क्रम में आनंदपुर रास्ते से गुजर रहा था जहां पर अज्ञात अपराधियों ने पहले रोका गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे इसी दौरान चार की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वही उसके साथ दूसरा दोस्त के साथ भी अपराधियों ने पिटाई की जिससे वह भी बुरी तरह घायल हो गया। मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम। घटना की सूचना मिलते ही बिहटा थानाध्यक्ष दल बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति की हत्या की गई है&comma; जिसकी जांच की जा रही है&comma; अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन नहीं आया है। पुलिस पुरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी की पहल : गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री वितरित

मुखिया सतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी बधाई

कोरियन भाषा प्रशिक्षण से खुलेगा बिहार के युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार के नए द्वार : सचिव, डॉ. कौशल किशोर